फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police sent letter to AMU on assault in VM Hall

AMU: वीएम हॉल में मारपीट पर पुलिस ने विवि को भेजा पत्र, मांगे सीसीटीवी फुटेज, पीड़ित का कराया मेडिकल

Sat, 14 Oct 2023 03:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 03:14 AM IST
सार

जिस तरह फलस्तीन के समर्थन में जुलूस को लेकर अभी तक कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिले। उसी तरह इस घटना में फुटेज मिलने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यही चर्चा है कि आखिर यह फुटेज कब मिलेंगे, जबकि यह झगड़े का मामला है। वहीं एएमयू स्तर से भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई सार्वजनिक नहीं हुई है।

विज्ञापन
Police sent letter to AMU on assault in VM Hall
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फलस्तीन के समर्थन में एएमयू छात्रों के जुलूस के सिलसिले में दर्ज मुकदमे में पुलिस को अभी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले। अब पुलिस की ओर से एक और पत्र एएमयू को भेजा गया है। जिसमें बुधवार वीएम हॉल में छात्र को पीटे जाने की घटना के फुटेज मांगे गए हैं। इधर, शुक्रवार को पीडि़त छात्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। हालांकि कोई जाहिरा चोट उजागर नहीं हुई है। बाकी तथ्यों पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये मामला दो दिन पुराना है। एएमयू के वीएम हॉल में पीएचडी की तैयारी कर रहे एमपीएड कर चुके मथुरा दीनदयाल उपाध्याय नगर के राजू संग मारपीट हुई। जिसका मुकदमा राजू ने बृहस्पतिवार देर शाम एसपी सिटी से मुलाकात कर तहरीर देने के बाद कराया। जिसमें आरोप है कि गाजीपुर निवासी एमपीएड छात्र परवेज ने अपने 4 साथियों संग आकर मारपीट की। इस दौरान धर्म को लेकर भला बुरा कहा और अलीगढ़ छोडऩे की धमकी दी। इस झगड़े के मूल में लडक़ी से जुड़ा विवाद सामने आया है। खुद तहरीर में आरोप है कि आरोपी जिस लडक़ी को घुमाता है, उस पर राजू ने ऐतराज जताया। इसी बात पर पीटा गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस स्तर से जरूरत पर लडक़ी को भी बंयानों के लिए बुलाया जा सकता है, क्योंकि झगड़ा लडक़ी को लेकर ही हुआ है। उससे पहले मारपीट के साक्ष्य संकलित करने के लिए एएमयू से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं, क्योंकि खुद छात्र ने इस बात का उल्लेख किया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं पीडि़त का मेडिकल भी कराया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विजय सिंह ने बताया कि एएमयू को पत्र लिखकर फुटेज मांगे गए हैं। बाकी तथ्य संकलन का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब मिलेंगे ये फुटेज
जिस तरह फलस्तीन के समर्थन में जुलूस को लेकर अभी तक कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिले। उसी तरह इस घटना में फुटेज मिलने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यही चर्चा है कि आखिर यह फुटेज कब मिलेंगे, जबकि यह झगड़े का मामला है। वहीं एएमयू स्तर से भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई सार्वजनिक नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed