फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police searching for absconding sharp shooters in contractor murder case

Aligarh News: ठेकेदार हत्याकांड में फरार शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 24 Jul 2024 04:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Police searching for absconding sharp shooters in contractor murder case
मृतक ठेकेदार मुनेन्द्र उपाध्याय का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय हत्याकांड में मृतक की पत्नी, मुख्य आरोपी सहित पांच लोग जेल जा चुके हैं, लेकिन शार्प शूटर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस व एसओजी की टीम इनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



बता दें कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ हाल निवासी गणेश सिटी कॉलोनी मुनेंद्र उपाध्याय (48) पुत्र पुरुषोत्तमदास की शुक्रवार तड़के पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी प्रियंका उपाध्याय, भोला पचौरी, निवासी बामौर सहपऊ, राजीव गौतम व रजत कुमार, निवासी छोटा लाड़पुर ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन




हत्याकांड के मुख्य आरोपी भानु पंडित निवासी ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन ने एक पुराने मुकदमे में जमानत निरस्त कराकर न्यायालय में आत्मसमपर्ण कर दिया था। अब इस मामले में फरार चल रहे भाड़े के दो शार्प शूटरों की तलाश हैं। इन शार्प शूटर की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली सदर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस की टीम लगी हुई हैं। टीम हाथरस सहित आस-पास के जिलों में भी दबिश दे रही हैं, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। एसपी ने बताया कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed