{"_id":"5e0a5aca8ebc3e87e4330fe8","slug":"police-petroling-in-aligarh-aligarh-news-ali222779363","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल प्रशासन का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल प्रशासन का कड़ा पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल के जश्न पर अमन-चैन कायम रखने के लिए प्रशासन की ओर से जनपद में आज और कल कड़ा पहरा रहेगा। होटल, रेस्टोरेंट, बार पर नजर रहेगी। शहर में धारा 144 और सेक्टर स्कीम लागू है। वहीं, आबकारी विभाग की ओर से सात अस्थायी बार की अनुमति होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दी गई है। साथ ही चेताया गया है कि अगर किसी भी प्रकार का उत्पात हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, नशे में धुत होकर सड़कों पर उत्पात मचाने वालों को भी जेल होगी। एडीएम सिटी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम और द्वितीय की टीम शहर का निरीक्षण करेगी। साथ ही एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान लागू की गई सेक्टर स्कीम यथावत रहेगी। सभी मजिस्ट्रेटों को उनके आवंटित इलाकों में तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
आज रात 12 बजते ही नये साल के स्वागत में जश्न शुरू हो जाएगा। एनआरसी और सीएए को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद यह पहला मौका है, जब आम जनता जश्न मनाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने सभी बार, होटल, रेस्टोरेंट, नाइट क्लब संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वह नियमानुसार ही जश्न की तैयारी करें। देर रात तक डीजे चलाने या बार खोलने की अनुमति नहीं होगी। इधर, एएमयू सर्किल के आसपास जश्न मनाने पर रोक रहेगी। सेंटर प्वाइंट पर सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी। कल सिनेमाघरों पर भी पुलिस की तैनात रहेगी। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने लोगों से अपील की है कि वह नये साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक सात अस्थायी बार की अनुमति दी गई है।
सेंटर प्वाइंट की ओर वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
आज शाम चार बजे से रूट डायवर्जन स्कीम लागू हो जाएगी। सेंटर प्वाइंट क्षेत्र के 200 मीटर (चारों तरफ ) को नो व्हीकल जोन रखा गया है। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन आज शाम 4 बजे से कल रात 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात के मुताबिक, गांधी आई तिराहा से सेंटर प्वाइंट की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मैरिस रोड चौराहा से सेंटर प्वाइंट की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसबी आई तिराहा से सेंटर प्वाइंट की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। मधोपुरा तिराहा, रेलवे स्टेशन से सेंटर प्वाइंट की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एटा चुंगी, क्वार्सी चौराहा, सारसोल चौराहा, सासनी गेट चौराहा से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित प्रभावी रहेगा। पार्किंग व्यवस्था एसबीआई तिराहा पर सड़क के दोनों तरफ, रेलवे स्टेशन पार्किंग, मैरिस रोड पर अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज के बाउंड्री के किनारे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।