फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police on the basis of corporat, marks on work basis

कॉरपोरेट ग्रुप की तर्ज पर पुलिसिंग, काम के आधार पर मार्किंग

Sun, 21 Mar 2021 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
police on the basis of corporat, marks on work basis
पंचायत चुनाव में अपराधियों और माफिया के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस अभियान छेड़ने जा रही है। खास बात ये है कि इस अभियान के लिए एडीजी जोन के स्तर से पुलिस अधिकारियों के लक्ष्य तय किए हैं और लक्ष्य के आधार पर नंबर देना तय किया है। यह लक्ष्य सर्किल व थाना प्रभारी स्तर के तय किए गए हैं। जिसके भी नंबर कम होंगे, उसे दंडात्मक कार्रवाई झेलनी होगी, जबकि अच्छे अंक पाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण स्तर से पंचायत चुनाव को लेकर लक्ष्य तय कर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान सोमवार से शुरू हो जाएगा। प्रत्येक सीओ से लेकर प्रत्येक थाना प्रभारी का उसके थाने व सर्किल के हिसाब से लक्ष्य तय किया गया है। साथ में नंबर का मानक भी तय किया गया है। जिसके नंबर मानक से कम होंगे उसे कार्रवाई और जिसके नंबर मानक से अधिक होंगे उसे सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार एडीजी जोन स्तर से जारी किया गया लक्ष्य सभी सीओ व एसओ को भेजा जा रहा है। इस पर सोमवार से काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed