फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police encounter

मुकुटपुर पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
police encounter
लोधा थाना पुलिस ने बुधवार रात मुकुटपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाश 21 जून को अमरपुर रजवाह पर हुई लूट में शामिल थे। उनके पास से तमंचा और लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसओ लोधा रामवकील सिंह व एसओजी प्रभारी अनूप सरोज की टीम क्षेत्र के ककौला, मुकुटपुर पर वाहनों की चेकिंग करा रही थी। तभी वहां बाइक सवार दो युवक पहुंचे। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निवासी शहरी मदनगढ़ी, गोंडा व सचिन उर्फ रॉकी निवासी मोहल्ला रामनगर कॉलोनी, देहलीगेट के तौर पर हुई। उनके पास से एक तमंचा, चाकू व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में पता लगा कि उन्होंने 21 जून को अमरपुर रजवाह पर हुई लूट सहित पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दिया है। शहर के कई थानों में दोनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed