फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police captured Wine

टप्पल पुलिस ने 400 पेटी शराब पकड़ी

Wed, 18 Nov 2015 02:13 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 18 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police captured Wine

जट्टारी (अलीगढ़)। ग्राम पंचायत के मद्देनजर हरियाणा की शराब की तस्करी भी बढ़ गई है। ऐसी ही 400 शराब की पेटियों से भरी गाड़ी मंगलवार दोपहर टप्पल पुलिस ने हामिदपुर के पास से पकड़ ली। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

एसआई रवेंद्र सिंह टप्पल पुलिस के साथ हामिदपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर ही रहे थे कि पलवल की ओर से आ रहे एक कैंटर ने पुलिस को देखकर गाड़ी भगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर में हरियाणा मार्का शराब की 400 पेटी लदी हुई थीं। जिसमें करीब 2000 पौव्वे थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर थाना टप्पल में खड़ा करा दिया। पुलिस ने सुंदर पुत्र दयाराम, महेश पुत्र रमेश व विनोद पुत्र जगदीश निवासी आरो वस्तर थाना तापडू जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकडे़ गए लोगों ने बताया कि वह ग्राम पंचायत चुनाव में खपाने के लिए शराब इटावा ले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ टप्पल राजवीर सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed