फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police arrested four members for cooking beef at home

घर में पकाया संदिग्ध गोमांस: पुलिस ने बरामद किए अवशेष, नमूने जांच को भेजे, चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Sun, 17 Sep 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Sep 2023 09:55 PM IST
सार

किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के वसीम के घर के पास खाली माइनर में गोवंश का वध किया गया है। मौके पर अवशेष पड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी संख्या में ग्रामीण थाने आ गए। थाने आए लोगों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Police arrested four members for cooking beef at home
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के गांव चिलकौरा के एक घर में संदिग्ध गोमांस पकाए जाने की सूचना पर पुलिस ने परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार किए हैं। साथ में मांस के अवशेष के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस जानकारी पर कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध कराते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के वसीम के घर के पास खाली माइनर में गोवंश का वध किया गया है। मौके पर अवशेष पड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी संख्या में ग्रामीण थाने आ गए। थाने आए लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में पकता हुआ मांस और कुछ अवशेष भी बरामद किए। 
विज्ञापन


मौके से वसीम, उसकी पत्नी मुनीषा, बेटी सिमरन, भाई रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी सलमान फरार हो गया। इधर, थाने आए लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से जो संदिग्ध मांस व अवशेष मिले हैं, उनको जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed