फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police and Para Military Force did flag march

अलीगढ़ः पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने दिया लोगों को सुरक्षा का भरोसा

Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police and Para Military Force did flag march
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। गांव-गांव वोटरों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा शहर व देहात क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल व सिविल पुलिस के साथ कोतवाली नगर, ऊपरकोट, सब्जी मंडी चौराहा, फूल चौराहा, सराफा बाजार, भुजपुरा चौराहा, हड्डी गोदाम चौराहा, तुर्कमान गेट चौराहे के अलावा महुआखेड़ा, पिसावा, गोधा, सिविल लाइन, विजयगढ़, दादों, कोतवाली नगर, सासनीगेट क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की। इसके अलावा एफएसटी, एसएसटी व पुलिस की टीमों ने जिले की सीमाओं पर आने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए बैरियर लगाकर चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed