फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   poisonous liquor in Aligarh 87 people have died in district so far Wine mafia rishi brother Munish arrested

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: दो और मौतों के साथ 87 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा, माफिया का भाई गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 10:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jun 2021 10:53 PM IST
सार

पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के 50 हजार के इनामी सरगना भाजपा नेता ऋषि शर्मा के भाई मुनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुनीष शर्मा 25 हजार का इनामी है। 

विज्ञापन
poisonous liquor in Aligarh 87 people have died in district so far Wine mafia rishi brother Munish arrested
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से पांचवें दिन मंगलवार को दो और मौत हुई हैं। इस तरह अब तक जिले में 87 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई हैं। वहीं, अब इतनी मौतों के बाद जिला प्रशासन को ठेकों से जहरीली शराब समेटने की सुध आई है। तय किया गया है कि देशी शराब के सभी ठेकों का माल वापस आबकारी में सरेंडर कराया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद नया माल जारी कर शराब बिकवाई जाएगी। साथ ही करसुआ में जहरीली शराब बेचने वाले ठेके को मंगलवार को जेसीबी से गिरवा दिया गया। पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के 50 हजार के इनामी सरगना भाजपा नेता ऋषि शर्मा के भाई मुनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुनीष शर्मा 25 हजार का इनामी है। 
विज्ञापन


इस तरह इस मामले में अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड पर लिए गए अनिल चौधरी, विपिन यादव, गंगाराम, नरेंद्र से पूछताछ चल रही है। उनसे पूछताछ में इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही हैं। साथ में धंधे से जुड़े सुराग भी उगलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी तस्कर माफिया घोषित किए जाएंगे
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में इस कांड से जुड़े जितने भी नाम मुकदमों में शराब तस्कर के रूप में सामने आ रहे हैं। उनके विषय में पुलिस से ब्योरा तलब किया गया है। उन्हें बहुत जल्द माफिया घोषित किया जाएगा।
 

देशी शराब के ठेकों पर रखा माल होगा जब्त

जहरीली शराब से मौत के मामले में अब जिला प्रशासन ने तय किया है कि किसी भी देशी शराब के ठेके से पुरानी शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। सारा माल आबकारी विभाग जब्त करेगा। नया माल भेजा जाएगा। इसके बाद देशी शराब की बिक्री होगी।

लोधा के करसुआ में लाइसेंसी शराब की दुकानों से हुई देशी शराब के सेवन से मौतों की पुष्टि और वहां से भरे गए तीन में से एक सैंपल में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने माना है कि शराब माफिया ने अवैध शराब को लाइसेंसी दुकानों में पहुंचा दिया है। इसके बाद अब तय किया गया है कि जिले में देशी शराब की कुल 249 दुकानें हैं, इन सभी दुकानों पर अब तक सप्लाई हुआ माल जब्त किया जाएगा। 

आबकारी विभाग के निर्देशन में इस माल को किसी गोदाम में रखकर सील किया जाएगा। इस माल के बदले नया माल आबकारी विभाग के गोदामों से दुकानों को सप्लाई होगी, जिसके बाद बिक्री को सुचारू किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मंगलवार को आबकारी विभाग के नोडल अधिकारी/एडीएम विधान जायसवाल को इस संबंध में आदेश जारी करने के लिए कहा है। डीएम ने बताया कि पुराने स्टॉक को नष्ट कराने की अनुमति शासन से लेते हुए इसे नष्ट कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 22 सैंपल भेजे गए
जिला आबकारी विभाग की ओर से अब तक देशी शराब के 22 सैंपल मेरठ स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि आखिरी कितनी मात्रा में नकली शराब की सप्लाई दुकानों पर की गई।

तो क्या शराब गोदामों तक थे माफियाओं के तार

माफिया की पहुंच सरकारी शराब गोदामों तक थी? दरअसल, लाइसेंसी शराब की दुकानों में जहरीली शराब मिलने की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन हैरान है कि आखिर आबकारी विभाग के लाइसेंसी गोदामों से सप्लाई हुई शराब के बीच में अवैध शराब कैसे लाइसेंसी दुकानों तक पहुंच गई। यह बात भी सामने आ रही है कि शराब माफिया की सीधे शराब विक्रेताओं के साथ सेटिंग की गई होगी। दूसरी बात गोदामों में भी इन लोगों ने अपनी पहुंच बना रखी थी। बहरहाल इस मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed