{"_id":"5e0cfc6c8ebc3e87fc6b90e2","slug":"poet-anjana-singh-sengar-aligarh-news-ali2229282172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल पर कवयित्री अंजना सिंह सेंगर ने किया देहदान का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल पर कवयित्री अंजना सिंह सेंगर ने किया देहदान का एलान
Thu, 02 Jan 2020 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
अंजना सिंह सेंगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कई जिस्मों में जिंदा रहने का था मन सो हमने नये साल में कर दिया देहदान का ऐलान' डीएम चंद्रभूषण सिंह की पत्नी कवयित्री अंजना सिंह सेंगर ने इन पंक्तियों के साथ देहदान करने का ऐलान किया। उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर इन पंक्तियों को सार्वजनिक रूप से पोस्ट किया है।
विज्ञापन
डीएम की पत्नी अंजना सिंह सेंगर कवयित्री के रूप में अपनी अलग पहचान रखती हैं। वह काव्य पाठ के लिए कई जगह सम्मानित भी की जा चुकी हैं। फेसबुक प्रोफाइल पर इन पंक्तियों को लिखने के बाद उनके इस संकल्प की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही लोग कमेंट कर उनके देहदान करने के इस निर्णय को उचित बता रहे हैं। अंजना ने बताया कि लोग जीते जी तो सबकी मदद करते हैं, लेकिन मरने के बाद जो किसी को जीवनदान दे सके वहीं महान व्यक्ति कहलाता है। उन्होंने बताया कि इसकी प्रेरणा मुझे अपने एक करीबी से मिली, जिसके बाद मैंने नये साल पर यह प्रण लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मानवता को जिंदा रखने के लिए ईश्वर ने इस धरती पर हमें भेजा है। इधर, डीएम चंद्रभूषण सिंह ने भी अपनी पत्नी के इस फैसले का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी महिला का पति हूं जो समाज के लिए सोचती हैं। जीते जी तो सभी लोग अपनों के लिए कुछ ना कुछ योगदान देते हैं। लेकिन मरने के बाद जो अपनों के लिए अपने शरीर का देहदान दे वही असल में सच्चा मानव है।