अलीगढ़ में बोले पीएम मोदी: पहले गुंडों की मनमानी से चलता था राज, अब माफिया सलाखों के पीछे
{"_id":"61402e278ebc3ebd6b0d14f4","slug":"pm-narendra-modi-visit-to-aligarh-for-lay-foundation-of-raja-mahendra-pratap-singh-university-and-defence-corridor","type":"live","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बोले पीएम मोदी: पहले गुंडों की मनमानी से चलता था राज, अब माफिया सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 14 Sep 2021 01:11 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:11 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi in Aligarh Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। जनता को संबोधित करने के बाद अब वह वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:07 PM, 14-Sep-2021
चार वर्षों में MSP पर खरीद के नए रिकॉर्ड बने
उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि बीते चार वर्षों में MSP पर खरीद के नए रिकॉर्ड बने हैं। गन्ने के भुगतान को लेकर भी जो परेशानियां आती थी, उन्हें लगातार कम किया जा रहा है।01:06 PM, 14-Sep-2021
वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे
संबोधन के दौरान पीएम बोले एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं।
विज्ञापन
01:03 PM, 14-Sep-2021
25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा यूपी के किसानों को
पीएम ने कहा कोरोना के इस समय में देशभर के छोटे किसानों के खाते में सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक सीधे ट्रांसफर किए हैं। इसमें 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा यूपी के किसानों को मिले हैं।01:00 PM, 14-Sep-2021
योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से यूपी के विकास में जुटी
पीएम बोले यूपी के लोग ये भूल नहीं सकते कि यहां पहले किस तरह से घोटाले थे, किस तरह से राजकाज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था। आज योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से यूपी के विकास में जुटी है।12:57 PM, 14-Sep-2021
2017 से पहले यूपी में गरीबों की हर योजना में अटकाए जाते थे रोढ़े
पीएम मोदी बोले 2017 से पहले यूपी में गरीबों की हर योजना में रोढ़े अटकाए जाते थे, एक-एक योजना लागू करने के लिए दर्जनों बार केंद्र की तरफ से चिठ्ठी लिखी जाती थी, लेकिन यहां उस गति से काम नहीं होता था। ये 2017 से पहले की बात है। जैसे होना चाहिए था, वैसा नहीं होता था।12:55 PM, 14-Sep-2021
यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा
पीएम ने कहा, मुझे आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था, वही यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:52 PM, 14-Sep-2021
अब उत्तर प्रदेश की चर्चा बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और बड़े फैसलों के लिए
पीएम मोदी ने कहा समाज में विकास के अवसरों से जिन्हें दूर रखा गया, ऐसे हर समाज को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर दिए जा रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश की चर्चा बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और बड़े फैसलों के लिए होती है।12:50 PM, 14-Sep-2021
पीएम बोले - डेढ़ दर्जन कंपनियां सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से हजारों नए रोजगार देगी
अलीगढ़ में ही रक्षा उत्पादन से जुड़ी डेढ़ दर्जन कंपनियां सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से हजारों नए रोजगार बनाने वाली है। अलीगढ़ नोड में छोटे हथियार, आयुध, ड्रोन, एयरोस्पेस, मैटर कंपोनेंट्स, एंटी ड्रोन सिस्टम जैसे उत्पाद बन सकें, इसके लिए नए उद्योग लगाए जा रहे हैं।12:48 PM, 14-Sep-2021
यूपी देश और दुनिया के हर छोटे-बड़े निवेशक के लिए बहुत आकर्षक स्थान: पीएम मोदी
आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के हर छोटे-बड़े निवेशक के लिए बहुत आकर्षक स्थान बनता जा रहा है। ये तब होता है जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है, जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। आज उत्तर प्रदेश डबल इंजन सरकार के डबल लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण बन रहा है।12:44 PM, 14-Sep-2021