{"_id":"5d0d2b558ebc3e1ca652c0c2","slug":"pm-modi-explains-the-importance-of-yoga-vc-aligarh-news-ali206431648","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने दुनिया को समझाया योग का महत्व : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने दुनिया को समझाया योग का महत्व : वीसी
विज्ञापन
एएमयू में आयोजित शिविर में योगाभ्यास करतीं छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि पूरे विश्व में योग दिवस को मनाने की शुरुआत करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे अहम योगदान है। उन्होंने इसके लाभ एवं महत्व को विश्व के लोगों को समझाया।
प्रो. तारिक मंसूर एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विभाग में चल रही सात दिवसीय योग कार्यशाला का भी शुक्रवार को समापन हो गया। प्रो. मंसूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग दिवस मनाने पर बल दिया और इसके लिए प्रयास किया।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक अंतरराष्ट्रीय समारोह के तौर पर इसको मान्यता प्रदान की। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं योग करते हैं। यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं धरोहर का एक हिस्सा है। इसे व्यवसायीकरण से बचाने की आवश्यकता है। समाज विज्ञान संकाय के डीन एवं अध्यात्मिक मनोविज्ञान के प्रख्यात शिक्षक प्रो. अकबर हुसैन ने कहा कि आज योग पूरे विश्व में शोध का विषय बन गया है।
अतिथियों का स्वागत विभाग के अध्यक्ष प्रो. जमीरउल्लाह खान, धन्यवाद ज्ञापित प्रो. इकराम हुसैन एवं संचालन डॉ. मैराजउद्दीन फरीदी ने किया। प्रायोगिक सत्र का संचालन डॉ. नौशाद वही अंसारी एवं डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया। विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
हृदय के लिए योग
एएमयू के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय में ‘हृदय के लिए योग है’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बताया गया कि हम किस प्रकार से योग द्वारा हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं और दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।