{"_id":"6474eaec58a2d1de040bb447","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-camp-for-eligible-farmers-till-june-10-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi: पात्र किसानों के लिए शिविर 10 जून तक, सभी ग्राम पंचायतों में चल रहे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kisan Samman Nidhi: पात्र किसानों के लिए शिविर 10 जून तक, सभी ग्राम पंचायतों में चल रहे कैंप
Mon, 29 May 2023 11:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 11:42 PM IST
सार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र कृषकों को लाभ दिलाने के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर 10 जून तक शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जो किसान पात्र हैं, उनके लिए सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में ई केवाईसी, आधार सीडिंग, खतौनी अपलोड आदि काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के उपकृषि निदेशक यशराज ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र कृषकों को लाभ दिलाने के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर 10 जून तक शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है। सोमवार को 472 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुए। जिनमें 2753 कृषकों की समस्या ई-केवाईसी से संबंधित थीं। जिसमें से 1040 मौके पर ही ई-केवाईसी कर दिया गया। भू-अभिलेख से संबंधित कुल 2772 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु कृषकों के अभिलेख लेकर लेखपाल के माध्यम से राजस्व विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
आधार सीडिंग से संबंधित 3185 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से 1559 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खुलवाकर करा दिया गया। ओपन सोर्स लंबित पंजीकरण हेतु 1479 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 321 के जनसेवा केंद्र के कर्मचारी द्वारा खतौनी अपलोड कर समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन