फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Players showed strength in wrestling competition

Aligarh News: कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 26 Aug 2023 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in wrestling competition
प्रतियोगिता में कुश्ती लड़ते खिलाड़ी। - फोटो : Samvad
विजयगढ़। एमजीजीएस इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयी क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इसमें 14 वर्ष आयु वर्ग में शिंटू कुमार, पवन कुमार, अंकित कुमार प्रथम रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग में अवधेश कुमार, कपिल कुमार, प्रवीण प्रथम रहे। 19 वर्ष आयु वर्ग में सत्यप्रकाश शर्मा, लव कुश, धर्मेंद्र प्रथम रहे।
विज्ञापन

रोमन कुश्ती में 17 वर्षीय सुरजीत कुमार, रवि शंकर, विमल, अखिलेश, वीरेश विजयगढ़ प्रथम रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग में 110 किलो भार में मोहम्मद जहीर अलीगढ़ से कोई कुश्ती नहीं लड़ सका। रेफरी निर्णायक अनिल कुमार पाल विजयगढ़ पीटीआई रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ठाकुर मलखान सिंह इंटर कॉलेज हसोना, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अकराबाद, ठाकुर बुद्धपाल सिंह इंटर कॉलेज जरौली हीरा सिंह, लेफ्टिनेंट नाहर सिंह अलीगढ़, श्री बिहारी लाल इंटर कॉलेज अलीगढ़, एमजीजीएस इंटर कॉलेज विजयगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज कमेटी के उपाध्यक्ष ठाकुर रामवीर सिंह ने किया। प्रधानाचार्य महेश कुमार ने उपाध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कुश्ती प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि कॉलेज के सदस्य शुभम गौड़, मणींद्र सत्यार्थी का अध्यापकों ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया।

इस मौके पर दिग्विजय सिंह सचिव, डॉ. चंद्रभान मिश्र, विजय सिंह, सुबोध यादव, योगेश मिश्रा, दयाशंकरपाल, प्रधानाचार्य महेश कुमार अमित कुमार, सुरेश चंद्र, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, दुर्गेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed