फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   platform ticket become 50 rupees, on one buy it

अब प्लेटफार्म टिकट हुआ 50 रुपये, पहले दिन किसी ने नहीं खरीदा

Wed, 10 Mar 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
platform ticket become 50 rupees, on one buy it
ईएमयू ट्रेनों के किराये में वृद्धि के बाद रेलवे ने अब प्लेटफार्म टिकट को भी महंगा कर दिया गया है। दस रुपये वाले प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दी गई है। साथ ही प्लेटफार्म टिकट न होने पर 250 जुर्माना और जो आखिरी गाड़ी स्टेशन पर रुक कर जाएगी, उसके प्रथम स्टेशन से अलीगढ़ जंक्शन तक का किराया वसूला जाएगा। मंगलवार से यह व्यवस्था शुरू हुई। हालांकि, पहले दिन एक भी टिकट की बिक्री नहीं हुई। टिकट चेकिंग स्टाफ को कोई व्यक्ति नहीं मिला, जो बिना यात्रा टिकट के स्टेशन परिसर में प्रवेश पाया हो।
विज्ञापन

22 मार्च 2020 को कोरोना के चलते जनता कर्फ्यू घोषित किया गया था। इसके बाद लॉकडाउन घोषित हो गया। तभी से नियमित ट्रेनों का संचालन बाधित था। अब धीरे-धीरे रेलवे की व्यवस्थाएं पटरी पर लौट रही हैं। इसके चलते अलीगढ़ जंक्शन पर प्लेटफार्म टिकट की व्यवस्था शुरू कर दी है। यहां से प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक सवारी गाड़ियां गुजरती हैं।
विज्ञापन

पहले लोगों को 10 रुपये का प्लेटफार्म टिकट खरीदना पड़ता था। अब यह टिकट 50 रुपये का हो गया है। लॉकडाउन से पहले प्लेटफार्म पर जाने के लिए 300 से 400 लोगों द्वारा टिकट खरीदी जाती थी। लेकिन कीमत 50 रुपये होने के कारण किसी ने टिकट नहीं खरीदा। अपनों को स्टेशन तक छोड़ने के लिए आने वाले लोग मुसाफिर खाने से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जंक्शन के सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट बिक्री के लिए आदेश आ गया है। अब बिना प्लेटफार्म/यात्रा टिकट के किसी को भी स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। टिकट चेकिंग स्टाफ की ड्यूटी प्रवेश और निकास द्वार सहित प्लेटफार्म पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed