फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pipeline worth crores leaked in one month

Aligarh: एक महीने में लीक हुई करोड़ों की पाइप लाइन, सीवर लाइन का काम अधूरा छोड़ ठेकेदार लापता

Mon, 14 Apr 2025 02:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 02:41 PM IST
सार

अलीगढ़ के छर्रा अड्डा स्थित पंजाबी कॉलोनी में ठेकेदार सीवर लाइन का काम अधूरा छोड़कर भाग गया है। इससे कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है।

विज्ञापन
Pipeline worth crores leaked in one month
अनूपशहर रोड स्थित कबीर कालोनी में टूटी पडी पानी की पाइप लाइन हुआ गड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृत योजना के तहत अलीगढ़ महानगर की कबीर कॉलोनी में बिछाई गई करोड़ों की पाइप लाइन एक महीने में ही लीक हो गई। लगभग 600 मीटर की लंबी लाइन में 12 से 15 जगह लीकेज हैं। इसके कारण घरों में पानी कम और सड़कों पर ज्यादा फैल रहा है। जिससे कॉलोनीवासियों में आक्रोश है।

विज्ञापन


जमालपुर मुख्य मार्ग से लेकर कबीर कॉलोनी की विभिन्न गलियों में लगभग 500-600 मीटर पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अमृत योजना के तहत 2019-20 में जल निगम ने पाइप लाइन बिछाई थी। लंबे इंतजार के बाद रमजान में पानी की आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन पानी का प्रेशर पड़ते ही जगह-जगह लीकेज शुरू हो गई। कॉलोनी में घुसते ही एक अपार्टमेंट के सामने लीकेज की समस्या का चार से पांच बार निराकरण कराया गया, मगर सही नहीं हो सका। ऐसे ही कई स्थान हैं। कॉलोनी में पेयजल की समस्या विकट रूप ले चुकी है। सबमर्सिबल पंप भी पानी छोड़ दे रहा है।

विज्ञापन

इस साल रमजान में पानी की आपूर्ति इन पाइप लाइन से शुरू की गई। पानी की आपूर्ति शुरू होते ही लीकेज की समस्या सामने आ गई। - नदीम अख्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

लीकेज के कारण घरों में गंदा पानी आ रहा है। जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन समस्या जस की तस है। - मो. महमूद
जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन से भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। - मो. जावेद
500-600 मीटर की पाइप लाइन में 12 से 15 स्थानों पर लीकेज की समस्या है। घरों में पूरे प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। -एमए खान
कबीर कॉलोनी की समस्या सामने आई है। जलकल की टीम भेज कर जांच कराई जाएगी। अगर लीकेज की समस्या है तो उसका निदान कराया जाएगा।-सुरेश चंद, जीएम, जलकल

सीवर लाइन का काम अधूरा छोड़ ठेकेदार लापता, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

अलीगढ़ के छर्रा अड्डा स्थित पंजाबी कॉलोनी में ठेकेदार सीवर लाइन का काम अधूरा छोड़कर भाग गया है। इससे कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। सड़क पर गंदा पानी बहने से सिख समुदाय के लगभग दो से ढाई हजार परिवार को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे लोगों में आक्रोश है।

छर्रा अड्डा पुल के नीचे पंजाबी कॉलोनी की मुख्य सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। इसकी वजह नौरंगाबाद में सीवर लाइनों का निर्माण कार्य अधूरा होना है। ठेकेदार बीच में काम छोड़ कर लापता हो गया है। नगर निगम भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने पार्षद और निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराया, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है।

पंजाबी कॉलोनी छर्रा अड्डा की सड़क बहुत नीची है। कॉलोनी का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। यह समस्या हर दिन है। - रजनी मलिक
सीवर लाइनों के निर्माण के चलते जगह-जगह गड्ढा खोदा गया है। एक साल से अधिक समय हो गया। जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। - ज्योति
सड़क पर जलभराव होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर इसमें गिर चुके हैं। फिर भी समाधान नहीं हो रहा। - कांता देवी
नगर निगम अधिकारियों और पार्षद ने समस्या का कोई समाधान नहीं कराया। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - गायत्री देवी
पंजाबी कॉलोनी में जलभराव की समस्या सामने आई है। टीम भेज कर साफ-सफाई कराई जाएगी। जल निकासी के उचित प्रबंध किए गए हैं। - डॉ. मुकेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed