{"_id":"69a426d9f953c8d39d0a7d3e","slug":"pipeline-in-aligarh-at-a-cost-of-rs-1-81-crore-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: 1.81 करोड़ से बिछेगी पाइप लाइन, एक लाख लोगों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 1.81 करोड़ से बिछेगी पाइप लाइन, एक लाख लोगों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति
Sun, 01 Mar 2026 05:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:16 PM IST
सार
सराय रहमान से कोल तहसील तक 1100 मीटर लंबी 600 एमएम व्यास की पाइप लाइन डाली जाएगी, जिससे जल निकासी की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा कठपुला के पास जीटी रोड पर मौजूदा पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम ने शहर के जलभराव प्रभावित इलाकों में स्थायी समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अबकी बारिश से वीआईपी इलाकों, प्रमुख बाजारों, कचहरी रोड और आसपास के मोहल्लों में जलभराव की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। इस योजना से करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी, जो हर मानसून में पानी से जूझते रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा 1.81 करोड़ रुपये से शहर में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सराय रहमान से कोल तहसील तक 1100 मीटर लंबी 600 एमएम व्यास की पाइप लाइन डाली जाएगी, जिससे जल निकासी की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा कठपुला के पास जीटी रोड पर मौजूदा पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इससे दीवानी कचेहरी, लाल डिग्गी, तहसील, मलखान नगर, दोदपुर जैसे प्रमुख इलाकों में घुटनों भर पानी जमा होने की समस्या समाप्त हो जाएगी। यह इलाके हर बारिश में बुरी तरह प्रभावित होते हैं। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है, बाजारों की दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को भारी नुकसान होता था। मोहल्लों में घरों तक पानी पहुंच जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
1.81 करोड़ रुपये से जल निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मार्च माह में टेंडर फाइनल हो जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन बिछाने और पंपिंग स्टेशन अपग्रेड का काम तेजी से शुरू होगा।- डॉ. पीके सिंह, जीएम जलकल