फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pink booths will be made, women employees will be on duty

Aligarh News: बनेंगे पिंक बूथ, महिला कर्मचारियों की रहेगी ड्यूटी

Wed, 12 Apr 2023 11:49 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pink booths will be made, women employees will be on duty
विधानसभा चुनाव की तर्ज पर जिले के प्रत्येक निकाय क्षेत्र में पिंक मतदेय स्थल बनाया जाएगा। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाओं की ही डयूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन




अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि प्रत्येक निकाय में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पिंक बूथ बनाने के निदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम, दो नगर पालिकाओं के साथ ही 15 नगर पंचायतों में पिंक बूथ तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही रहेंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन





पोलिंग बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। मतदेय स्थल पर सेल्फी प्वाइंट, महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें। इसके लिए आंचल केंद्र स्थापित किया जाएगा। पिंक बूथ का निर्माण चुनाव आयोग के निर्देश पर तय मानक के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों एवं मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम समेत तमाम निकायों से जुड़े अफसरों को पिंक बूथ बनवाने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed