फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Petrol price

अलीगढ़ः पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार

Thu, 07 Oct 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Petrol price
मैरिस रोड स्थित पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए इंतजार करते ग्राहक। - फोटो : CITY OFFICE
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

जनपद में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से पार हो गई है। दो साल में पेट्रोल की कीमत में 24.87 रुपये एवं डीजल की कीमत में 24.77 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि होने से उपभोक्ता भी चकराए हुए हैं। पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर होने के बाद शहर के एक पेट्रोल पंप पर जापानी तकनीक के नोजल्स बेकार हो गए हैं। पुरानी मशीन से उपभोक्ताओं को पेट्रोल दिया जा रहा है।
प्रीमियम पेट्रोल की कीमत जुलाई 2021 में ही 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी थी। मंगलवार की रात सादे पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे की वृद्धि के बाद बुधवार की सुबह कीमत 100.14 रुपये प्रति लीटर हो गई। इस वृद्धि से मैरिस रोड स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन (आईओसी) पर जापानी तकनीक के 6 नोजल्स बेकार हो गए हैं। पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को पुरानी मशीन से पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। महामारी और महंगाई के मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से पार होने के बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

अब तो रोक लगाओ
स्विगी कंपनी के डिलिवरी पार्टनर मोहित पेट्रोल की कीमत बढ़ने से दुखी हैं। बताया कि रोजाना 100 से 150 किलोमीटर बाइक चलाते हैं। औसतन 250 से 300 रुपये का पेट्रोल खर्च होता है। तीन साल में पेट्रोल की कीमत में करीब 25 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि आमदनी में इजाफा नहीं हुआ है। महामारी के कारण अन्य समस्याएं आई। बचत नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के बाजना निवासी शू कारोबारी चेतन बाइक की सर्विसिंग कराने अलीगढ़ आए थे। कहा कि महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी के अलावा व्यापारियों पर महंगाई की सर्वाधिक मार पड़ी है। महामारी के कारण व्यापार चौपट है। टैक्स चुकाना, बच्चों के स्कूल की फीस भरना एवं परिजनों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। दवा एवं अन्य जरूरी खर्च में लोग कटौती कर रहे हैं।

-पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से पार होने के बाद छह नोजल्स बंद हो गए हैं। पुरानी मशीन से उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कंपनी से बात हुई है। जल्द ही बंद नोजल्स चालू हो जाएंगे। - राजीव अग्रवाल, संचालक सुधीर फिलिंग स्टेशन।
पिछले तीन साल का पेट्रोल-डीजल का तुलनात्मक तस्वीर
उत्पाद 6 अक्टूबर 2021 का मूल्य 6 अक्टूबर 2020 का मूल्य 6 अक्टूबर 2019 का मूल्य
सादा पेट्रोल 100.14 81.49 75.27 रुपये प्रति लीटर
डीजल 91.92 70.89 67.15 रुपये प्रति लीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed