फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People will overthrow the false Yogi government: Shailja

झूठी योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : शैलजा

Tue, 01 Feb 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
People will overthrow the false Yogi government: Shailja
पत्रकारों से वार्ता करतीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा। - फोटो : CITY OFFICE
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार, इनकी राजनीति झूठ पर आधारित है। जिनकी राजनीतिक बुनियाद झूठ पर आधारित हो, वे जनता को क्या दे सकते हैं । जनता इनके झूठ को पहचान चुकी है। उत्तर प्रदेश के इस चुनाव में जनता इनके झूठ का करारा जवाब देकर सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन

जिले में अपनी हरियाणा की पूरी टीम के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आईं कुमारी शैलजा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा सातों सीटों पर कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है। आज जिस तरह से प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर है। निश्चित ही हमारे प्रत्याशी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बुरी तरह से त्रस्त है। पिछले समय में केंद्र सरकार ने कृषि के तीन काले कानून लागू किए थे। सरकार को तीनों कृषि कानून को वापस लेकर किसानों के आगे झुकना पड़ा। सरकार ने आज तक एमएसपी पर कानून नहीं बनाया है। यह झूठ बोलने वाली सरकार है । किसान आंदोलन के दौरान किसानों को दी गई यातनाएं और 700 किसानों के शहीद होने पर इस सरकार ने न दुख प्रकट किया और न ही कोई संवेदना व्यक्त की। किसानों के विरुद्ध लिखे गए मुकदमे भी वापस नहीं किए गए। लखीमपुर की घटना को भुलाया नहीं जा सकता है। अपने आप में एक निंदनीय बात है ।
विज्ञापन

एनसीआरबी के आंकड़े दे रहे गवाही
कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ चरम पर है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में पहले नंबर पर है। प्रदेश में महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई है । हर रोज प्रदेश में 10 दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं के उत्पीड़न और अपराध के केस सबसे अधिक हैं। चाहे वह उन्नाव की घटना हो या हाथरस की। एनसीआरबी के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध के 49385 मामले है। पॉक्सो एक्ट के तहत 6716 केस उत्तर प्रदेश के हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित कैसे हो सकती हैं, जब भाजपा के लोग दोषियों को बचाने का कार्य करते हैं । निर्भया फंड का उपयोग नहीं किया गया। 2020 और 21 के महिला आयोग में आए मामलों में 50 फीसदी मामले उत्तर प्रदेश के हैं। कांग्रेस ने जो अपना घोषणापत्र भर्ती विधान के नाम से जारी किया है। उसके तहत 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपना फोकस विशेषकर युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित किया है। कांग्रेस छोड़कर लगातार जाने वाले नेताओं के बारे में पूछे जाने पर कुमारी शैलजा ने कहा यह कोई नई बात नहीं। हर बार चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर जाने और आने वालों का सिलसिला जारी रहता है, लेकिन जो पिछले कुछ समय में कांग्रेस छोड़कर गए हैं , वे आज जो भी हैं, कांग्रेस की वजह से ही वजूद में थे। उत्तर प्रदेश में पलायन के मुद्दे पर उन्होंने कहा आप इसी से अंदाजा लगा लें कि जब लोगों का सत्ता में विश्वास होगा तो पलायन की नौबत क्यों आएगी। आज लोगों को उत्तर प्रदेश की सत्ता पर विश्वास नहीं है। इसीलिए यह नौबत आ रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष बॉबी वसीह, रूही जुबैरी, सागर सिंह तोमर, रामकुमार शर्मा सहित हरियाणा प्रदेश के कई पूर्व मंत्री, मौजूदा व पूर्व विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed