{"_id":"575f109a4f1c1b7d3f11c919","slug":"people-who-migrate-in-kairana-fill-the-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन करने वालों को कैराना में ही बसाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन करने वालों को कैराना में ही बसाएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
वाहन रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जिले की कैराना तहसील से हिंदुओं के पलायन की घटना से अलीगढ़ की राजनीति गरमा गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्यों ने महानगर में वाहन रैली निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन भेजकर पलायन करने वाले हिंदुओं को वापस कैराना में बसाने की मांग की है। महासभा की रैली एवं प्रदर्शन के बाद पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट रहे है। महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कश्मीर जैसे हालात होते जा रहे है। महासभा द्वारा प्रदेश में हिंदू जागृति आंदोलन चलाया जाएगा।
सोमवार को महासभा के कार्यकर्ता आजाद भवन कार्यालय से बाइक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके हाथों में बैनर एवं पोस्टर आदि भी थे। महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने प्रदेश सरकार मुसलमानों को खुला संरक्षण दे रही है। देश की मुस्लिम परस्त सरकारें वोट बैंक की लालच में आंख पर पट्टी बांध कर बैठी है। लव जेहाद, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे कृत्य खुलेआम हो रहे है। उत्तर प्रदेश में कश्मीर जैसे हालात उत्पन्न होते जा रहे है। हिंदुओं को विस्थापित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे हिंदू जागृति आंदोलन चलाकर इस आग को घर-घर पहुंचाएंगी। जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाल तोमर, सोनू, गजेंद्र पाल सिंह आर्य, डॉ. कैलाश चंद्र वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, जयवीर शर्मा, मनीष चौहान, श्रीकांत, सचिन शर्मा, बबलू शर्मा, आकाश पंडित, सुभाष गोस्वामी, आशीष ठाकुर, अनुष्का सक्सेना, रामवीर आर्य, गांधी राव, प्रशांत, राहुल माहेश्वरी मौजूद थे।