फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People upset due to dust and smog in the city

अलीगढ़ः शहर में धूल और धुंध का गुबार फुला रहा दम

Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
People upset due to dust and smog in the city
रामघाट रोड पर छाई धुंध से होकर गुजरते वाहन चालक। - फोटो : CITY OFFICE
शहर की हवा शनिवार से प्रदूषित होती जा रही है। आलम ये है कि शहर में वायु प्रदूषण सूचकांक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह वायु प्रदूषण का सूचकांक 190 रहा, जबकि शाम को 170 रहा। शनिवार-रविवार की अपेक्षा सोमवार को वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दर्ज की गई। खांसी-जुकाम, अस्थमा, दिल की बीमारी और कैंसर का कारक मुख्य प्रदूषण (मैन पॉल्यूटेंट-पीएम) सामान्य आंकड़ों से दोगुना दर्ज किया गया। मानक 60 एमजीसीएम (माइक्रो ग्राम क्यूबिक की 141 रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों का दम फूलने लगा है।
विज्ञापन

पर्यावरण के जानकारों का कहना है कि पीएम 2.5 कण सूक्ष्म आकार का होता है, जो आसानी से हमारी सांसों के जरिये फेफड़ों तक चला जाता है। इसके चलते फेफड़े और लीवर सबसे पहले प्रभावित होते हैं, जिससे खांसी, जुकाम, अस्थमा, दिल की बीमारी के साथ कैंसर होने का खतरा रहता है। पीएम 2.5 कण डीजल वाहनों आदि से कार्बन कणों के साथ निकलते हैं, जो कैंसर के कारक होते हैं। पीएम (मुख्य प्रदूषक) 2.5 का सामान्य स्तर 60 एमजीसीएम होता है, जबकि अलीगढ़ में इसका स्तर सोमवार को 141 तक पहुंच गया। अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाए एक बार सांस लेता है तो शरीर के अंदर 10 सिगरेट पीने जितना धुआं चला जाता है।
विज्ञापन

पीएम 2.5 का बढ़ने का मतलब खतरनाक है स्थिति
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ने लगा है। इसका मतलब यह है कि स्थिति खतरनाक होने लगी है। वायु प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रखने के लिए सड़कों से धूल न उड़े, उसके लिए पानी का छिड़काव करना होगा। डीजल चालित पुराने वाहनों को चलाने से बचना चाहिए। इससे पीएम 2.5 कणों का उत्सर्जन कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेपी सिंह, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed