फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People of Rajput community blocked GT Road in Aligarh in protest against murder of Sukhdev Singh

Aligarh: सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने जीटी रोड को किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Wed, 06 Dec 2023 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Dec 2023 11:05 PM IST
सार

करणी सेना अलीगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सांकेतिक रूप से पुतला जलाया गया। नुमाइश मैदान स्थित कोहिनूर मंच पर सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए। पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल नारेबाजी की।

विज्ञापन
People of Rajput community blocked GT Road in Aligarh in protest against murder of Sukhdev Singh
सड़क पर प्रदर्शन करते समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के मामले में बुधवार को समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर आक्रोश जताया।  इस दौरान जगह-जगह मार्च निकाले गए। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए।

विज्ञापन


करणी सेना अलीगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सांकेतिक रूप से पुतला जलाया गया। नुमाइश मैदान स्थित कोहिनूर मंच पर सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए। पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल नारेबाजी की। थाना बन्नादेवी के सामने जीटी रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसीएम प्रथम कुलबीर सिंह व सीओ द्वितीय विशाल चौधरी पहुंच गए। जहां उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारियों के जल्द कार्यवाही के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। 
विज्ञापन


ज्ञापन में हत्यारों को फांसी देने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री और तत्कालीन डीजी पुलिस को गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री युवा शक्ति गौरव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री महिला शक्ति ममता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सुगंधी वार्ष्णेय, बीना चौहान, कुलदीप राघव, राजेश वशिष्ठ, हरिमोहन सिंह, अवनीश राघव, पिंटू दीक्षित, जगमोहन मालवीय, पंकज शर्मा, अंतेश माहेश्वरी, अभिषेक सिंह, ओपी सिंह राघव, एनपी सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व करणी सेना सहित जिले के सभी क्षत्रिय संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख की हत्या के विरोध में डीएम कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हत्यारों की गिरफ्तारी कर एनकाउंटर की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो क्षत्रिय समाज आंदोलन करेगा।
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रावल ने कहा जल्द से जल्द समाज को न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय स्तर पर पूरा हिंदू समाज सड़कों पर उतरेगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकारों की होगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पारस चौहान, जिलाध्यक्ष वीरांगना प्रतिभा राघव, राजेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल ठाकुर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसायन सुमंत किशोर, अजीतपाल सिंह, कमाल प्रताप सिंह, पिंका ठाकुर, तेजवीर सिंह, आरके चौहान, अनिल ठाकुर, हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे। 


कैंडल मार्च निकाल पांच करोड़ मुआवजा देने की मांग  
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व सवर्ण समाज ने रामलीला मैदान पर एकत्रित होकर हत्याकांड की निंदा की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रामलीला मैदान से सेंटर प्वाइंट तक कैंडल मार्च निकाला। जहां एसीएम संजय मिश्रा को गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजस्थान में लोग जब नई सरकार के बनने का जश्न मना रहे थे। जयपुर में अपराधी बेधडक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर देते हैं। पुलिस द्वारा उन्हे सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। इसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होना जरूरी है। जैकी ठाकुर ने कहा कि इस घटना से राजस्थान सहित देश अन्य राज्यों के क्षत्रिय समाज में बहुत रोष व्याप्त है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए। इस दौरान पीड़ित परिवार को पांच करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, सौरभ तोमर, सुधीर ठाकुर, जिलाध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीपुर तेजवीर सिंह, दीपेंद्र सिंह, सुधा सिंह, मीरा जादौन, कविता राघव, साधना तोमर, राजू ठाकुर, दिग्विजय सिंह, सैंडी जादौन, भावना चौहान, धीरू ठाकुर, संजय, पलाश राघव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed