फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People of BJP and Valmiki community clashed in Bannadevi police station of Aligarh

Aligarh: थाने में भिड़े भाजपा-वाल्मीकि समाज के लोग, मारपीट-हंगामा, शीशा टूटा, पुलिस ने फटकारीं लाठियां

Sun, 03 Nov 2024 11:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष भिड़ते रहे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर इन्हें थाने से खदेड़ा।

विज्ञापन
People of BJP and Valmiki community clashed in Bannadevi police station of Aligarh
बन्ना देवी थाने में हंगामे के दौरान टूटी शीशा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लगे आतिशबाजी बाजार में हुए विवाद में थाना बन्नादेवी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और वाल्मीकि समाज के लोग भिड़ गए। मारपीट और हंगामे के बीच थाने में अराजकता का माहौल बन गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में लगा शीशा टूट गया। पुलिस ने लाठियां फटकर दोनों पक्षों को थाने से खदेड़ दिया।

विज्ञापन


विवाद की शुरुआत नुमाइश मैदान में लगे आतिशबाजी बाजार में शुक्रवार देर शाम हुई थी। संजय गुप्ता की दुकान पर वाल्मीकि समाज के कुछ युवक पटाखे खरीदने गए थे। यहां उनका भाजपा से जुड़े रूपेंद्र राजपूत, नवीन राजपूत से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और मारपीट हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात वाल्मीकि समाज के युवकों के समर्थन में समाज के कुछ नेता व बजरंग बल के कुछ पदाधिकारी और दूसरे पक्ष के समर्थन में भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज व कुछ अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच थाने के प्रभारी निरीक्षक के कक्ष में बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में गर्मा-गर्मी हो गई। शहर के चूहरपुर इलाके के एक वाल्मीकि समाज के युवक को भाजपाई पक्ष ने धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। भाजपा नेता संजू बजाज के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में भिड़े भाजपा-वाल्मीकि समाज के लोग
थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष भिड़ते रहे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर इन्हें थाने से खदेड़ा। सीओ बन्नादेवी संजीव तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी हैं। पुलिस अपने स्तर से भी थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed