फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People from the cold and dense fog are upset

शीतलहर और घने कोहरे से लोग हुए परेशान

Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
People from the cold and dense fog are upset
भगवान सीता राम को ठंड से बचाने के लिए गर्म वस्‍त्र पहनाए - फोटो : Amar Ujala
सर्द हवाएं और घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अचानक मौसम में आए बदलाव से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार को दिन भर कोहरे की चादर छायी रही। हालांकि, कुछ   देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए, पर धूप में तपिश कम थी। बहरहाल,  ठंड के चलते स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों की छह जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। पहले यह छुट्टी दो जनवरी तक घोषित की गई थी। 
विज्ञापन


पिछले शनिवार को कोहरे ने दस्तक दी थी। मंगलवार को स्थिति और भयावह हो गई। सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा। घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। रोजाना ठंड बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। पूरे दिन तापमान का पारा नीचे लुढ़कता रहा।
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रात सात बजे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। देर रात तापमान में और गिरावट आयी। ठंड से इंसान नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी व्याकुल हो गए हैं। कोहरा होने से लोग अपनी दुकान, कार्यालय देरी से पहुंचे। बढ़ती ठंड के चलते लोग घरों में रहना बेहतर समझ रहे हैं, जरूरी काम होने पर ही वह घर से बाहर निकल रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, कोयले की अंगीठी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक हीटर का इस्तेमाल करते नजर आए। बुधवार को भी कोहरा और ठंड रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के गीजर के प्रयोग में बरतें सावधानी
सर्दियों के दिनों में गर्म पानी के लिए गीजर का प्रयोग सामान्य सी बात है। लेकिन विभाग के एसडीओ कर्मवीर सिंह कहते हैं जिन घरों में बिजली के गीजर लगे हैं उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। वोल्टेज में उतार चढ़ाव के चलते उसका एलीमेंट फट सकता है। इसलिए चालू हालत में गीजर का प्रयोग नहाने के लिए न करें। रनिंग में उसका पानी इस्तेमाल नहीं करे। पहले पानी गर्म कर लें। गीजर बंद कर दें। उसका गर्म पानी बड़ी बाल्टी या टब में स्टोर कर लें। उस पानी को इस्तेमाल करें। इसके अलावा गीजर सहित जितने भी पावर प्वाइंट हैं उनकी अर्थिंग कर लेनी चाहिए।     

ठंड के चलते छह तक बंद रहेंगे स्कूल 
कड़ाके  की सर्दी में अब कक्षा के आठ तक के सभी विद्यालयों का अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब यह विद्यालय छह जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में आठ जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। पिछले कई दिन से कड़ाके की सर्दी और कोहरा पड़ रहा है। इसको लेकर 31 दिसंबर को जिला प्रशासन ने दो जनवरी तक कक्षा 8 तक के परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई आदि सभी बोर्ड के विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए थे। अब सर्दी के तेवर और तल्ख हो गए हैं। बीएसए धीरेंद्र कुमार ने बताया की डीएम के निर्देश पर अब सभी बोर्डों के  कक्षा आठ तक के विद्यालय छह जनवरी तक बंद रहेंगे, जो विद्यालय प्रशासन इसका पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होेंने यह भी बताया कि शीतलहर के चलते जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में आठ जनवरी तक अवकाश रहेगा। 


कोहरा: एक दर्जन ट्रेने रद्द, बाकी घंटों लेट 
कोहरे ने यातायात पर जबरदस्त ब्रेक दबा दिया है। मंगलवार को ट्रेनों और रोडवेज बसों के साथ निजी वाहनों से सफर करने वाले लोग खासे परेशान रहे। अधिकांश हाईवे पर वाहन ढाबों पर ही खड़े रहे, क्योंकि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। रेल प्रशासन ने अप और डाउन पूर्वा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस को मंगलवार को रद्द कर दिया। लिच्छवी और गोमती एक्सप्रेस पहले से ही रद्द हैं। पूछताछ केंद्र के अनुसार दिल्ली जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे, गरीब रथ-18 घंटे, कैफियात एक्सप्रेस 18 घंटे, सांतरागाछी एक्सप्रेस 10 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 15 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस आठ घंटे, पुरी एक्सप्रेस पांच घंटे, वैशाली एक्सप्रेस साढे़ 12 घंटे की देरी से चली। सोमवार को गया जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस मंगलवार को 28 घंटे की देरी से आई। इसी तरह कानपुर जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस साढे़ 10 घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस नौ घंटे, रीवा एक्सप्रेस 17 घंटे, कैफि यात एक्सप्रेस 21 घंटे, कालका एक्सप्रेस छह घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 18 घंटे और दादर-बरेली एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। पूरे दिन मुसाफिर इन ट्रेनों की जानकारी करते हुए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed