{"_id":"66ab5c3d03962429850a325f","slug":"people-fell-into-the-trap-of-passing-the-up-board-compartment-exam-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: कंपार्टमेंट परीक्षा में पास कराने के नाम पर मांगी जा रही धनराशि, न आएं झांसे में, करें यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: कंपार्टमेंट परीक्षा में पास कराने के नाम पर मांगी जा रही धनराशि, न आएं झांसे में, करें यह
Thu, 01 Aug 2024 03:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:28 PM IST
सार
अगर किसी भी परीक्षार्थी और अभिभावक के पास उत्तीर्ण कराने के लिए फोन आए तो इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय और संबंधित थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा पास कराने के लिए किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। कई जिलों में परीक्षार्थियों को पास कराने के नाम पर धनराशि मांगे जाने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने इस संबंध में डीआईओएस को पत्र भेजा है। जिन परीक्षार्थियों ने कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा दी थी, उन्हें उत्तीर्ण कराने के लिए उनके पास फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि अगर किसी भी परीक्षार्थी और अभिभावक के पास उत्तीर्ण कराने के लिए फोन आए तो इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय और संबंधित थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन