फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People are not cooprating in corona door to door survey.

टीम सांप्रदायिक सौहार्द की, जनता का रुख अटपटा

Mon, 20 Apr 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
People are not cooprating in corona door to door survey.
विद्या नगर क्षेत्र में एक घर में सर्वे करती कोविड कंटेंमेंट टीम की सदस्याएं। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में प्रत्येक घर में जाकर प्रशासन द्वारा सर्वे के लिए गठित की गई कोविड कंटेंमेंट टीम को बनाने में सांप्रदायिक सौहार्द का ध्यान रखा गया है, लेकिन कुछ लोग इस सर्वे में रुचि नहीं ले रहे हैं। कहीं-कहीं अटपटा व्यवहार तक किया जाता है। इसके बावजूद 2245 कोविड कंटेंमेंट टीमों ने कुल 1 लाख 75 हजार 631 परिवारों का सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन

टीमों में सांप्रदायिक सौहार्द का ख्याल रखा गया है। एक टीम में अलग-अलग समुदाय के लोगों का रखा गया है, जिससे हर समुदाय के लोगों से सर्वे हो सके। रविवार को टीम सर्वे करने के लिए निकली। कई इलाकों में लोगों ने अपनी जानकारी देने से मना कर दिया। कई लोग तो ऐसे रहे जो उल्टा टीम से ही पूछताछ करने लगे। कई लोगों ने एतराज भी जताया। टीम ने इन लोगों को समझाने का भी प्रयास किया। टीम को प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों का टीम द्वारा उपचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे परिवारों की देखरेख के लिए इनकी ड्यूटी भी लगाई गई है, जिससे क्वारंटीन का पालन हो सके तथा पर्याप्त जानकारी प्रशासन को उपलब्ध हो सके। प्रत्येक टीम को दी गई किट में एक थर्मामीटर, पैरासिटामोल टेबलेट, एंटी एलर्जिक टेबलेट, विटामिन सी टेबलेट, मल्टी विटामिन टेबलेट, साबुन, थ्री लेयर मास्क व सैनिटाइजर हैंÐ
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड कंटेंमेंट टीमों की संख्या- 2245
उपचार किटों की संख्या- 3000
अब तक सर्वे किये गए परिवारों की संख्या- 175 631
खांसी-बुखार के मिले मरीज- 420
क्वारंटीन अस्पताल में भर्ती हुई मरीजों की संख्या- 153
वहां से डिस्चार्ज हए मरीजों की संख्या- 83
कुल क्वारंटीन व्यक्तियों की संख्या- 20 138
होम क्वारंटीन से डिस्चार्ज व्यक्तियों की संख्या- 7499
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed