फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pensioner's Conference

पेंशनर सम्मेलन में वरिष्ठ कोषाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

Tue, 16 Feb 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pensioner's Conference
पेंशनर सम्मेलन में सम्बोधित करते विनोद कुमार गर्ग। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाशीय मंच पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन ने पेंशनर सम्मेलन का आयोजन किया। अध्यक्षता उदयराज सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद ने प्रतिभाग किया। महामंत्री रामबाबू शर्मा ने पेंशनरों की समस्या का मांग पत्र वरिष्ठ कोषाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र में मुख्य रूप से अपर निदेशक पेंशन का मंडलीय कार्यालय स्थापित न होना, पेंशनर कक्ष की स्थापना न होना, राजस्व विभाग के पेंशनरों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान न होने तथा शाखा स्तर पर पेंशन संशोधन के प्रकरणों का भुगतान न होने की शिकायत की गई। उदयराज सिंह ने कहा कि एसोसिएशन सभी पेंशनरों के सहयोग से उप्र में प्रथम स्थान पर हैं, जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण पूर्ण रूप से कराया जाएगा। यहां विक्रम सिंह, एससी सक्सेना, उदयवीर सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, एनडी कौशल, डॉ. आरके सिंह, मुरारी लाल, सुघवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, एसएन शर्मा, नवल किशोर शर्मा, डीपी सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सतीश चंद्र, दिनेश कुमार मित्तल, लाखन सिंह, हरपाल सिंह राणा, गिरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed