फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patient fell from broken stretcher in emergency

Aligarh News: इमरजेंसी में टूटे स्ट्रेचर से गिरा मरीज, मदद के लिए स्टाफ तक नहीं, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 12 Dec 2023 01:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 01:20 AM IST
सार

वायरल वीडियो 8 दिसंबर दोपहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टूटे स्ट्रेचर पर एक मरीज को इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया जाता है। युवक का पैर लहूलुहान है। स्ट्रेचर टूटा होने के कारण वह जमीन पर गिर जाता है।

विज्ञापन
Patient fell from broken stretcher in emergency
टूटी स्ट्रेचर से गिरा मरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के दीनदयाल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने के लिए काफी है। इस वीडियो में टूटे स्ट्रेचर पर मरीज को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया जाता है। इसी बीच मरीज स्ट्रेचर से जमीन पर गिर जाता है। घायल मरीज को उठाने या मदद के लिए कोई  स्वास्थ्यकर्मी वहां मौजूद नहीं था।  

विज्ञापन


वायरल वीडियो 8 दिसंबर दोपहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टूटे स्ट्रेचर पर एक मरीज को इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया जाता है। युवक का पैर लहूलुहान है। स्ट्रेचर टूटा होने के कारण वह जमीन पर गिर जाता है। घायल मरीज को उठाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया। वहां मौजूद दो युवक उसे उठाते दिख रहे हैं। इस घटना का एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। वीडियो में वह पूछ रहा है कि क्या इमरजेंसी में कोई स्टाफ मौजूद नहीं है। 

विज्ञापन

वीडियो संज्ञान में आया है। जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। वीडियो के आधार पर सही दिन और उपस्थित स्टॉफ का पता लगाया जा रहा है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।  - डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, दीनदयाल अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed