{"_id":"65776804d938308cb500edf4","slug":"patient-fell-from-broken-stretcher-in-emergency-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इमरजेंसी में टूटे स्ट्रेचर से गिरा मरीज, मदद के लिए स्टाफ तक नहीं, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इमरजेंसी में टूटे स्ट्रेचर से गिरा मरीज, मदद के लिए स्टाफ तक नहीं, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 12 Dec 2023 01:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 01:20 AM IST
सार
वायरल वीडियो 8 दिसंबर दोपहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टूटे स्ट्रेचर पर एक मरीज को इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया जाता है। युवक का पैर लहूलुहान है। स्ट्रेचर टूटा होने के कारण वह जमीन पर गिर जाता है।
विज्ञापन
टूटी स्ट्रेचर से गिरा मरीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के दीनदयाल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने के लिए काफी है। इस वीडियो में टूटे स्ट्रेचर पर मरीज को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया जाता है। इसी बीच मरीज स्ट्रेचर से जमीन पर गिर जाता है। घायल मरीज को उठाने या मदद के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो 8 दिसंबर दोपहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टूटे स्ट्रेचर पर एक मरीज को इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया जाता है। युवक का पैर लहूलुहान है। स्ट्रेचर टूटा होने के कारण वह जमीन पर गिर जाता है। घायल मरीज को उठाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया। वहां मौजूद दो युवक उसे उठाते दिख रहे हैं। इस घटना का एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। वीडियो में वह पूछ रहा है कि क्या इमरजेंसी में कोई स्टाफ मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
वीडियो संज्ञान में आया है। जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। वीडियो के आधार पर सही दिन और उपस्थित स्टॉफ का पता लगाया जा रहा है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, दीनदयाल अस्पताल।
विज्ञापन विज्ञापन