फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patent cell made in AMU university pay full fee for filing patent

Aligarh News: एएमयू में बना पेटेंट सेल, पेटेंट फाइल करने का पूरा शुल्क देगा विवि

Sat, 25 Feb 2023 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 08:44 PM IST
सार

एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से बौद्धिक संपदा अधिकार पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला व कौशल विकास कार्यक्रम में  पेटेंट सेल बनाने को मंजूरी दी गई। अगर कोई शिक्षक पेटेंट फाइल करता है, तो उसका पूरा शुल्क विवि देगा।

विज्ञापन
Patent cell made in AMU university pay full fee for filing patent
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पेटेंट सेल बन गया है। अगर कोई शिक्षक पेटेंट फाइल करता है, तो उसका पूरा शुल्क विवि देगा। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने दी। वह शनिवार को वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से बौद्धिक संपदा अधिकार पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला व कौशल विकास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विवि में इस विभाग की स्थापना के सौ साल पूरे हो गए हैं। 

विज्ञापन


कार्यशाला के पहले दिन कुलपति ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार व्यापक है, जो लगभग हर क्षेत्र में लागू होता है। उन्होंने शिक्षकों को अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के अन्य विभागों के सहयोग से बहु-विषयक अनुसंधान करने के लिए प्रोत्साहित किया। एएमयू की पूर्व छात्रा और नेक्स्टजेन, लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक डॉ. नगमा अब्बासी ने पेटेंट फाइलिंग, लोगो डिजाइन और पादप विज्ञान के क्षेत्र में आईपीआर के अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस के डीन प्रो. मोहम्मद अफजल ने प्रयोगशालाओं, स्टार्टअप्स और उद्योगों में उत्पादों के विकास में वृद्धि के बारे में बात की। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एम बदरुज्जमा सिद्दीकी ने पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और पौधों की विविधता अधिकारों के बारे में जानकारी दी। आयोजन सचिव प्रो. शम्सुल हयात ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. काजी फरीदद्दीन, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के इंजी. शमशाद अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed