फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patanjali Workshop in Aligarh

अलीगढ़: पतंजलि कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिए नए दायित्व, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Sun, 11 Oct 2026 09:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 11 Oct 2026 09:34 PM IST
सार

अलीगढ़ में पतंजलि परिवार ने संगठन कार्यशाला आयोजित की। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना था।

विज्ञापन
Patanjali Workshop in Aligarh
पतंजलि परिवार संगठन कार्यशाला - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में पतंजलि परिवार ने रविवार को झम्मन लाल मंदिर में एक दिवसीय संगठन कार्यशाला आयोजित की। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना था। योग, स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। डी.पी. गौड़ ने कार्यशाला की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा और जिला संवाद प्रभारी वीरेश आर्य ने किया। राज्य से दयाशंकर आर्य, कुलदीप ऐरन, जे.सी. चतुर्वेदी, अवधेश कुमार आर्य और रवि कर आर्य मंच पर उपस्थित रहे। आई.डी. शर्मा, शिवराज सिंह आर्य, डॉ. देवेंद्र सिंह आर्य और राम किशोर आर्य ने भी सहभागिता की। विजेंद्र सिंह बालियान, जयप्रकाश आर्य और हरिओम आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन


नवीन दायित्वों का वितरण
संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नवीन दायित्व प्रदान किए गए। भूपेंद्र कुमार लोधी भारत स्वाभिमान महामंत्री बने। शंकर लाल पतंजलि योग समिति के सह जिला प्रभारी नियुक्त हुए। राजकुमार पचौरी सह संगठन मंत्री और वी के सिंह सह सोशल मीडिया प्रभारी बने। चंद्रशेखर यादव जिला सह संवाद प्रभारी, नीतीश कुमार शर्मा गभाना तहसील प्रभारी और होशियार सिंह खैर तहसील संगठन मंत्री का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद लोगयोग एवं स्वास्थ्य शिक्षा पर चर्चा

कार्यशाला में योग एवं स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें यज्ञ चिकित्सा, शरीर विज्ञान क्रिया और एक्यूप्रेशर चिकित्सा प्रमुख थे। पतंजलि योगपीठ का परिचय और योग का क्रमबद्ध प्रोटोकॉल भी शामिल रहा। कार्यकर्ताओं को योग, स्वास्थ्य और चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना इसका मुख्य लक्ष्य था।

ये रहे मौजूद
अलीगढ़ जिले के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे। इनमें राकेश शर्मा (जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान), हरिओम सूर्यवंशी (जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति) और मनोज कुमार झा (जिला प्रभारी, युवा भारत) प्रमुख थे। कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिकरवार और सह-जिला प्रभारी लोकेश पचौरी भी मौजूद रहे। वीरेश यादव, बॉबी आर्य, संजय शर्मा, सूरज शर्मा, अंकुश शर्मा, शेर सिंह आर्य, बाबा रेशमपाल, आचार्य आशीष, भूपेंद्र सिंह, अवनीश उपाध्याय, विमलेश यादव, रागिनी, निरुपमा पचौरी, पैटर्न मेंबर प्रवीण कुमार अग्रवाल, विजय कुमार वर्मा, मनोज कुमार शर्मा इगलास, विनोद कुमार इगलास, विजेंद्र सिंह इगलास, के वी दुबे, लवकुश यादव, गंगाराम यादव, चंद्रपाल गुप्ता, राम प्रकाश शर्मा, गुरमीत सिंह, चंद्रवीर सिंह, सोहनलाल शास्त्री और सुनीता सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed