फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passport Seva Kendra will be made of separate buildings

पासपोर्ट सेवा केंद्र की बनेगी अलग बिल्डिंग

Sat, 01 Dec 2018 01:36 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 01 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Passport Seva Kendra will be made of separate buildings
पासपोर्ट सेवा केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर आवेदक की प्रक्रिया पूरी कराते सांसद सतीश गौतम। - फोटो : Dig Vishal
प्रधान डाकघर परिसर में खुले पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुक्रवार को सांसद सतीश गौतम और शहर विधायक संजीव राजा ने औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया। यहां शौर्य नाम के एक बच्चे का उन्होंने पासपोर्ट बनवाया। इस दौरान शहर विधायक ने शहरवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां गाजियाबाद की तर्ज पर पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए अलग से बिल्डिंग बनवाई जाएगी। इसके लिए सांसद सतीश गौतम के माध्यम से केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुलने से यहां के उद्यमियों का अधिक फायदा होगा। वह पासपोर्ट बनवाकर विदेश जा सकेंगे और अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर उद्योग का विदेशों में भी विस्तार कर सकेंगे। वहीं, पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में आए सांसद ने अपने भाई की मौत के गम के कारण यहां अधिकारियों और जनता को संबोधित नहीं किया। 
विज्ञापन



बता दें कि पासपोर्ट सेवा का के ंद्र उद्घाटन पहले 28 नवंबर को प्रस्तावित था। मगर, सांसद सतीश गौतम के बड़े भाई रामनाथ गौतम के आकस्मिक निधन के कारण उद्घाटन समारोह को दो दिन के लिए टाल दिया गया था। हालांकि यहां आवेदकों के पासपोर्ट बनने का काम गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय और डाक विभाग के अधिकारियों ने शुरू करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 150 लोगों के पासपोर्ट बनाने संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सांसद ने अधिकारियों से केंद्र पर हो रहे काम-काज की जानकारी भी ली। वरिष्ठ डाक अधीक्षक जीएन प्रसाद, पासपोर्ट अधिकारी सुब्रत हज्रत, सहायक पासपोर्ट अधिकारी बीएस रावत, एएसपी खुशी राम, चंद्रशेखर, एचके बत्रा, अशोक मीणा सहित भाजपा से जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत,  जिला उपाध्यक्ष चैरब ठाकुर, प्रतीक चौहान, चौधरी नत्थी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed