फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passengers troubled by UP Chief Minister Yogi Adityanath rally

Aligarh News: मुख्यमंत्री की जनसभा से परेशान रहे यात्री, पैदल ही करनी पड़ी यात्रा

Sun, 07 May 2023 07:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 07:58 PM IST
सार

शहर में नीट की परीक्षा होने से परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में बेहद परेशानियां उठानी पड़ी। गनीमत रही कि रविवार को अवकाश था, अन्यथा स्कूली बच्चों के चलते शहरवासियों को और भी जाम से जूझना पड़ता।

विज्ञापन
Passengers troubled by UP Chief Minister Yogi Adityanath rally
चुनावी जनसभा के बाद जेल रोड पुल पर जाम - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा के चलते रविवार को सवारियां एवं राहगीर परेशान रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुबह से ही शहर में यातायात व्यवस्था बदली हुई थी। कई जगह बैरीकेडिंग कर आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया था। सर्विस रोड पर भी सुबह 10 बजे से बैरीकेडिंग लगा दी गई थी। इस दौरान शहर के कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


शहर में नीट की परीक्षा होने से परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में बेहद परेशानियां उठानी पड़ी। गनीमत रही कि रविवार को अवकाश था, अन्यथा स्कूली बच्चों के चलते शहरवासियों को और भी जाम से जूझना पड़ता। दिल्ली, बुलंदशहर से शहर में एवं मथुरा, आगरा, एटा की ओर से आने वाले वाहनों को रोका जा रहा था। 
विज्ञापन


इससे रोडवेज बसों के चालक यात्रियों को जीटी रोड महरावल, बौनेर मोड़, हाईवे पर खेरेश्वर चौराहा, सासनीगेट चौराहा आदि स्थानों पर उतारकर चले गए। इससे शहर में आने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। तमाम यात्रियों को वाहन न मिलने से जहां तेज धूप एवं गर्मी में यात्रियों को पैदल ही आते-जाते देखा गया। शहर के सारसौल, मसूदाबाद एवं गांधीपार्क बस स्टैंड पर दोपहर बाद तक बसें न आने से सन्नाटा पसरा रहा। यात्री बसों के लिए घंटों भटकते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यात्रियों ने हाईवे पर पहुंचकर बसें पकड़ी और गंतव्य को रवाना हुए। इस दौरान ई-रिक्शा चालक, ऑटो चालकों ने यात्रियों को इधर-उधर पहुंचाने के बदले मनमाना किराया भी वसूला। हालांकि दोपहर बाद जनसभा समाप्त हो जाने के बाद वाहनों को शहर में आवागमन की छूट दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed