{"_id":"645e99996777ad57160ceb98","slug":"passengers-travel-on-hathras-city-risking-their-lives-everyday-aligarh-news-c-2-1-115730-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस सिटी पर रोज जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं यात्री, कर रहे ट्रैक को पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस सिटी पर रोज जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं यात्री, कर रहे ट्रैक को पार
Sat, 13 May 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 13 May 2023 01:25 AM IST
सार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके बाद मथुरा-कासगंज की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के दोपहर को आवागमन के दौरान यात्री जान जोखिम में डालकर फुट ओवरब्रिज की बजाय रेल पटरियों को पार करके एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : Facebook
विस्तार
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर हर रोज यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। फुट ओवरब्रिज होने के बावजूद यात्री प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक का ही प्रयोग करते हैं। दोपहर को ट्रेनों के आवागमन के दौरान सबसे ज्यादा दुर्घटना की आंशका रहती है। रेलवे के सुरक्षा कर्मी भी इस खतरे की तरफ आंखें मूंदकर बैठे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से रोज आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों के अलावा एक्सप्रेस व मालगाड़ियों का आवागमन होता है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके बाद मथुरा-कासगंज की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के दोपहर को आवागमन के दौरान यात्री जान जोखिम में डालकर फुट ओवरब्रिज की बजाय रेल पटरियों को पार करके एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आरपीएफ प्रभारी संदीप यादव का कहना है कि जो लोग रेल पटरियों को पार करते हुए पकड़े जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यात्रियों को सुरक्षा के लिए समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन