फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passengers losing their lives crossing railway tracks

कृपया ध्यान दें, रेलवे ट्रैक पार न करें: चेतावनी दरकिनार कर जान गंवा रहे यात्री, पांच साल में 383 की हुई मौत

Mon, 05 Aug 2024 12:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 12:44 PM IST
सार

पिछले सात माह में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच चुकी है। औसतन हर महीने तीन यात्री अपनी जान गंवा रहे हैं। ट्रैक पार करने से रोकने के लिए आरपीएफ ने फेसिंग का प्रस्ताव प्रयागराज मुख्यालय भेजा है।

विज्ञापन
Passengers losing their lives crossing railway tracks
प्लेट फार्म नंबर दो पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा आरपीएफ कर्मी - फोटो : रूपेश शर्मा

विस्तार

यात्रीगण! कृपया ध्यान दें, रेलवे ट्रैक पार न करें। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट का इस्तेमाल करें...इस उद्घोषणा के बावजूद यात्री रेलवे ट्रैक पार करते हैं और ट्रेन की चपेट में जान गंवा बैठते हैं। पिछले पांच साल में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन सेक्शन क्षेत्र के दाऊद खां व महरावल के मध्य 383 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जिस जिन जीरआरपी व आरपीएफ कर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वह भी ट्रैक पार कर नियम तोड़ते हैं, उनकी देखा-देखी अन्य यात्री भी ऐसा करते हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सात प्लेटफॉर्म हैं। एक नंबर प्लेटफॉर्म क्रियाशील नहीं है, दो नंबर मुख्य प्लेटफॉर्म है। दो से पांच तक प्लेटफॉर्म व्यस्त रहते हैं। नॉन स्टॉप ट्रेनों को अप में 100 और डाउन में 110 किमी प्रति घंटा को रफ्तार से गुजारा जाता है। कानपुर व दिल्ली छोर पर दो ओवरब्रिज बने हैं। दो लिफ्ट भी लगी हैं, लेकिन ज्यादातर समय उनके बंद रहने या फिर भीड़ से बचने के लिए लोग पटरियों को पार करते हैं। इस दौरान ट्रेनों की चपेट में आने से उनकी जान चली जाती है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हादसों की रोकथाम के लिए प्लेटफार्म संख्या चार, पांच, छह और सात के बीच फेंसिंग के लिए तकनीकी टीम से निरीक्षण कराया जाएगा। सुरक्षा कारणों से बाधा न आई तो रेलिंग लगवाई जाएगी। यात्रियों से अपील है कि प्लेटफार्म पर जाने के लिए पैदल पुल का इस्तेमाल करें। रेलवे ट्रैक पार न करें।- अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल, उत्तर-मध्य रेलवे।

Trending Videos

सात माह में 22 की जान जा चुकी है

पिछले सात माह में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच चुकी है। औसतन हर महीने तीन यात्री अपनी जान गंवा रहे हैं। ट्रैक पार करने से रोकने के लिए आरपीएफ ने फेसिंग का प्रस्ताव प्रयागराज मुख्यालय भेजा है। लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है, लेकिन इस प्रस्ताव पर आज तक काम नहीं हो सका है।

ये है मरने वालों का आंकड़ा
वर्ष             मौत

2019           77
2020           83
2021           56
2022           59
2023           69

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed