{"_id":"6a63d48e50ea8831960d4429","slug":"passengers-face-increased-difficulties-due-to-train-cancellations-on-the-aligarh-delhi-route-aligarh-news-c-2-gur1004-1027681-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़-दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़-दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्री का इंतजार करते यात्री। संवाद
दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी आठ ईएमयू पैसेंजर ट्रेनें चार दिनों से निरस्त चल रही हैं। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। मजबूरी में लोग एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। शनिवार को ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
रेलवे ने शुक्रवार को अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 64168 आगरा-गाजियाबाद ईएमयू, 64151 अलीगढ़-दिल्ली मेमू, 64107 दनकौर-दिल्ली ईएमयू, 64585 हाथरस किला-हाथरस जंक्शन मेमू, 64102 दिल्ली-अलीगढ़ मेमू और 64113 खुर्जा-गाजियाबाद ईएमयू समेत दस ईएमयू व मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया।
इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेषकर छात्र-छात्राओं, नाैकरीपेशा व कारोबार के सिलसिले में देश की राजधानी दिल्ली जाने वाले कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त रहने से एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रोडवेज बसों से भी यात्री सफर तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्त रहने से दाउद खां, मडराक, महरावल, कुलवा, सोमना आदि रेलवे स्टेशनों से सफर तय करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने से परिचालन दबाव के कारण ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है।