{"_id":"68357ad2841aa3389a017c32","slug":"pankhiya-gang-member-arrested-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पंखिया गिरोह का शातिर दबोचा, हाईवे के सहारे के गांवों को बनाते हैं निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पंखिया गिरोह का शातिर दबोचा, हाईवे के सहारे के गांवों को बनाते हैं निशाना
Tue, 27 May 2025 02:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 02:12 PM IST
सार
पंखिया गिरोह एक अंतरराज्यीय गैंग है, जिसके सदस्यों के जनपद बदायूं, शाहजहांपुर व बरेली में ठिकाने हैं। गिरोह के सदस्य हाईवे के सहारे स्थित गांवों को चोरी के लिए निशाना बनाते हैं। चोरी करने से पहले हाईवे के किसी होटल के समीप गाड़ी को ड्राइवर के साथ खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया पंखिया गिरोह का सदस्य
- फोटो : पुलिस
विस्तार
इगलास थाना पुलिस ने सोमवार को एक अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह के बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में ठिकाने बताए गए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सासनी रोड डबल नहर पुल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज अहमद पुत्र शादिक अली निवासी ग्राम भसुन्दरा थाना उसैहत जनपद बदायूं बताया। गिरफ्तार आरोपी से चौदह हजार पांच सौ बीस रुपये, तमंचा, मारुति सुजुकी कार रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 24 ए.बाई.5831 बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने क्षेत्र के लालगढ़ी, नाया, तूरी, गढ़ी पिथैर, व दिसवार में हुई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
हाईवे के सहारे के गांवों को बनाते हैं निशाना
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शातिर ने अपने को पंखिया गिरोह का सदस्य बताया। पंखिया गिरोह एक अंतरराज्यीय गैंग है, जिसके सदस्यों के जनपद बदायूं, शाहजहांपुर व बरेली में ठिकाने हैं। गिरोह के सदस्य हाईवे के सहारे स्थित गांवों को चोरी के लिए निशाना बनाते हैं। चोरी करने से पहले हाईवे के किसी होटल के समीप गाड़ी को ड्राइवर के साथ खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को टीम बनाई
गिरोह के सदस्य गांव के बाहरी मकानों को निशाना बनाकर वहां से नकदी व जेवरात ही चोरी करते हैं। गिरफ्तार किये गए आरोपी ने अपने साथियों के नाम बताए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई हैं जो यथाशीघ्र वांच्छित आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी व गिरोह के सदस्यों के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के ऋषिपाल कसाना, शशांक कौशिक, महीपाल सिंह शामिल थे।