फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Ghar and funeral site could not be built due to lack of funds

अलीगढ़: धन के अभाव में नहीं बन सके पंचायत घर और अंत्येष्टि स्थल

Fri, 01 Jul 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Ghar and funeral site could not be built due to lack of funds
पिछले वित्तीय वर्ष की जिला योजना में पंचायत राज विभाग को एक धेला नहीं मिलने से 125 गांवों में पंचायत घर और अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण नहीं हो सका। इस राशि के लिए साल भर तक जिला पंचायत राज अधिकारी और ग्राम प्रधान उम्मीद लगाए बैठे रहे। 31 मार्च 2022 को सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि इस साल इन कामों के लिए धनराशि नहीं मिल सकेगी। अब फिर से इन कामों के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष की जिला योजना में प्रस्ताव रखा जाना है। उसी के आधार पर अधिकारियों ने प्रस्ताव रख दिया है। जिसे जिला योजना में मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले की 867 में से 125 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नहीं हैं। इन पंचायतों में पंचायत घरों तथा अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करानेे के लिए पिछले वित्तीय वर्ष की जिला .योजना में 26 करोड़ 8 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे जिला योजना समिति ने मंजूरी दे दी थी। उसी के आधार पर ग्राम प्रधानों ने पंचायत घरों के निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया था। इसी के साथ - साथ श्मशान घाटों के उद्धार के लिए तैयारी भी कर ली गई थीं। इन सभी गांवों के प्रधानों को 31 मार्च को उस समय झटका लगा जब पता चला कि उनके गांव के लिए अब धनराशि नहीं मिलेगी। इन गांवों में भवनों का निर्माण न होने से कार्यालय स्थापित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनन्जय जायसवाल का कहना है कि जिले के सात गांवों में सीमेंटेड सड़क और ड्रेन का निर्माण कराया जाना था। इसके लिए प्रत्येक गांव में 40 लाख रुपये का प्रावधान है। इसके अलावा 125 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाए जाने हैं। इनमें से प्रत्येक के लिए 17.46 लाख रुपये मंजूर किए गए लेकिन इनके लिए भी धनराशि नहीं मिली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 63167 शौचालयों का निर्माण किया जाना था लेकिन नहीं हुआ। इसी तरह सॉलिड लिक्विड वैस्ट मैनेजमेंट के तहत गांवों में 878 संयंत्र स्थापित कराने का भी प्रस्ताव था उनका भी निर्माण नहीं हुआ। इनके लिए धनराशि न मिलने के बारे में अधिकारियों का तर्क है कि विधानसभा चुनाव के कारण धनराशि नहीं मिल सकी। इस बार की जिला योजना में धनराशि मिलने की पूरी उम्मीद है।

जिला पंचायत राज अधिकारी का कोट
पिछले वित्तीय वर्ष की जिला योजना में धनराशि न मिलने के कारण पंचायत घर और श्मशान घाट (अंत्येष्टि स्थल) का निर्माण नहीं हो सका। इस बार पुन: जिला योजना में इन कामों के लिए धनराशि मांगी गई है, उम्मीद है कि धनराशि मिल सकेगी। धनन्जय जायसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed