{"_id":"6240cdc99b67bb59a94afbfc","slug":"padma-vibhushan-to-kalyan-singh-posthumously-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मरणोपरांत कल्याण सिंह को आज दिया जाएगा पद्म विभूषण सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मरणोपरांत कल्याण सिंह को आज दिया जाएगा पद्म विभूषण सम्मान
Mon, 28 Mar 2022 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:19 AM IST
सार
कल्याण सिंह के पौत्र एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे राष्ट्रपति पद्म विभूषण से बाबूजी (कल्याण सिंह) को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मरणोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित करेंगे। कल्याण सिंह के पौत्र एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे राष्ट्रपति पद्म विभूषण से बाबूजी (कल्याण सिंह) को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
बाबूजी के प्रतिनिधि के रूप में राजवीर सिंह राजू भैया सम्मान प्राप्त करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्व. कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। सूचना मिलने के बाद अलीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन