{"_id":"6abadb2a8a9d3494d50d056a","slug":"outsourced-employees-staged-a-protest-as-soon-as-the-tender-expired-aligarh-news-c-2-gur1004-1077578-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टेंडर खत्म होते ही आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टेंडर खत्म होते ही आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचे आउटसोर्स कर्मी। संवाद
माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनात आउटसोर्सिंग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारी नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में क्विक सिक्योरिटी सर्विसेज (इंडिया), हाथरस के माध्यम से कार्यरत 311 कर्मचारियों का अनुबंध 17 सितंबर को समाप्त हो चुका है।
इसके बाद विद्यालयों को सक्षम स्तर से मार्गदर्शन मिलने तक इन कर्मचारियों से सेवाएं न लेने के निर्देश दिए गए हैं। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में दीप्ति एंटरप्राइजेज, छर्रा के माध्यम से तैनात 722 कर्मचारियों का अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त होने जा रहा है।
इस तरह मंडल के करीब 1033 आउटसोर्स कर्मचारियों पर रोजगार का संकट मंडरा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वह वर्षों से विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी से जुड़े कार्य कर रहे हैं। अचानक सेवाएं रोकने या अनुबंध समाप्त होने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक शीलेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि नौकरी खत्म नहीं होगी।