फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Open account of mayor post four nominations done

Aligarh News: मेयर पद का खुला खाता, हुए चार नामांकन, नगर पालिका-पंचायत अध्यक्ष के भरे 25 पर्चे

Fri, 21 Apr 2023 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 10:00 PM IST
सार

नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भी 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। पार्षद के लिए 36 एवं सभासद के लिए 134 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। जिले में 347 पदों के लिए अब कुल 463 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
Open account of mayor post four nominations done
मेयर पद के लिए बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी सलमान शाहिद नामांकन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव में कलेक्ट्रेट एवं तहसील मुख्यालयों पर चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन अलीगढ़ में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मेयर पद पर नामांकन का भी खाता खुल गया है। अभी तक यहां पार्षद पद के लिए नामांकन हो रहे थे। बसपा के मेयर प्रत्याशी सलमान शाहिद समेत चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे। 

विज्ञापन


एआईएमआईएम प्रत्याशी गुफरान नूर
विज्ञापन


नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भी 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। पार्षद के लिए 36 एवं सभासद के लिए 134 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। जिले में 347 पदों के लिए अब कुल 463 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। इनमें मेयर के चार, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 46, पार्षद के लिए 43 और सभासद पद के लिए 370 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं 15 नगर पंचायतों समेत 18 निकायों में दूसरे चरण में 11 मई को चुनाव होना है। मेयर और पार्षद पद के लिए कलक्ट्रेट में एवं नगर पालिका और नगर पंचायतों के नामांकन की प्रक्रिया तहसील मुख्यालयों पर पूरी हो रही है। पिछले चार दिनों में कलेक्ट्रेट में मेयर पद के लिए एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हो सका था। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 21 लोगों ने पर्चे भरे गए थे। पार्षद और सभासद के लिए कुल 233 नामांकन पत्र जारी हुए थे। 

 मेयर पद के लिए राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से प्रत्याशी एम. एल. पापा

मेयर पद पर दोपहर 12 बजे सबसे पहले एआईएमआईएम के प्रत्याशी गुफरान नूर ने प्रस्तावक गुलजार अहमद के साथ डीएम न्यायालय में पहुंचकर एआरओ श्रेयस कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से प्रत्याशी एमएल पापा ने प्रस्तावक आकाश के साथ दोपहर एक बजे नामांकन किया। निर्दलीय प्रत्याशी सरला देवी ने भी प्रस्तावक जितेंद्र कुमार के साथ नामांकन किया। दोपहर तीन बजे बसपा प्रत्याशी सलमान शाहिद ने प्रस्तावक रईस अहमद, सूरज सिंह, मुकेश चंद्रा, अशोक सिंह के साथ मेयर पद के लिए नामांकन किया। पार्षद पद के लिए कुल 36 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 

नगर पालिका एवं नगर पंचायत में इस तरह हुए नामांकन

निकाय, अध्यक्ष, सभासद

  • नगर पालिका खैर, 01, 10,
  • अतरौली, 00, 20
  • नगर पंचायत छर्रा, 02, 04
  • जलाली, 01, 03
  • मडराक, 05,11
  • कौड़ियागंज, 05,15
  • विजयगढ़, 01, 06
  • हरदुआगंज, 02, 00
  • पिलखना, 02, 06
  • जवां- सिकंदरपुर, 00,16

 मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सरला देवी

  • इगलास, 00, 15
  • बेसवां, 02, 04
  • जट्टारी, 00,01
  • चंडौस, 01,06
  • गभाना, 00, 06
  • पिसावा, 00, 16
  • बरौली, 03, 05


स्नातक हैं बसपा प्रत्याशी सलमान शाहिद 
मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले बसपा प्रत्याशी हमदर्दनगर, दोदपुर, तहसील कोल के रहने वाले 38 वर्षीय सलमान शाहिद स्नातक पास हैं। उनके अलावा पत्नी सबा शाहिद पर 7.84 करोड़ रुपये की संपत्ति है। निजी ब्योरे में सलमान पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमा धार्मिक उन्माद से जुड़ा हुआ है। सलमान पर दो कार हैं, जिनकी कीमत 20 लाख दर्शायी है।

सलमान के पास 6.25 लाख की नकदी है। 300 ग्राम सोना, इतना ही सोना और 500 ग्राम चांदी पत्नी के पास है। कीमत करीब 5660232 रुपये दर्शायी गई है। इसके अलावा सलमान पर दो करोड़ का मकान, 50 लाख का फ्लैट, पांच अन्य संपत्तियां हैं। पत्नी पर 1.65 करोड़ रुपये की जमीन है। दोनों के पास कुल 7.28 लाख की अचल संपत्ति है।

126 अति संवेदनशील और 51 संवेदनशील श्रेणी के बूथ चिह्नित 
नगर निकाय चुनाव में जिले के कुल 309 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें से 126 अति संवेदनशील और 51 संवेदनशील श्रेणी के बूथ चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा 30 बूथ अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने पूर्व के चुनावों की घटनाओं, प्रत्याशियों के आपसी टकराव आदि के आधार पर बूथ चिह्नित किए हैं। अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर सामान्य बूथों की अपेक्षा अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा। 

अति संवेदनशील बूथों के रूप में चिह्नित 30 में से 20 बूथ नगर निगम क्षेत्र के हैं। बाकी देहात क्षेत्र के हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त फोर्स के अलावा सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था भी रहेगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी के स्तर से इन बूथों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। शासन को भी जिला स्तर से इन बूथों की सूची भेजी जा चुकी है। एलआईयू के स्तर से भी मतदान से पूर्व इन पोलिंग बूथों के प्रभावित इलाकों से जानकारी ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed