फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only an illegal Kattihihara Seed

सिर्फ एक अवैध कट्टीघर सीज

Wed, 22 Mar 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 22 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Only an illegal Kattihihara Seed
हड्डी गोदाम में कट्टीघरों को सील करते कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
अब तक प्र्रशासन और पुलिस के संरक्षण में चल रहे देहली गेट क्षेत्र के दर्जनों छोटे-बड़े अवैध कट्टीघरों के खिलाफ मंगलवार की रात को ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया गया। प्रशासन, पुलिस, नगर निगम व अन्य विभागों की टीमों के संयुक्त रूप चलाए गए इस अभियान में सिर्फ एक अवैध कट्टीघर में पशु के अवशेष मिले। बाकी के अवैध कट्टीघर पानी से धुले हुए मिले। वहां पता चल रहा था कि कुछ देर पहले ही पानी से धुलाई की गई है। अधिकांश कट्टीघरों के संचालक नहीं मिले। जिस अवैध कट्टीघर में अवशेष मिले हैं उसे सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त टीम जेसीबी, ट्रैक्टर आदि लेकर थाना देहली गेट के मकदूम नगर इलाके में पहुंची। अवैध कट्टीघर संचालकों को पुलिस के अभियान की भनक लग गई थी और कुछ अवैध कट्टीघर संचालकों को प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही इस तरह की कार्रवाई होने का अंदाजा था। इसी कारण से ज्यादातर अवैध कट्टीघर साफ मिले। मकदूम नगर पहुंच कर टीम के साथ चल रही जेसीबी ने अपना काम शुरू कर दिया। अवैध कट्टीघरों का ढांचा गिरा दिया गया। एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जावेद नामक व्यक्ति का अवैध कट्टीघर चल रहा था। उसमें कुछ कटा हुआ माल मिला उसे भी जब्त कर लिया गया। इस माल को जांच के लिए भेजा जाएगा। कट्टीघर सील कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक अनियमिताएं मिलने के कारण एलाना मीट फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यता कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


योगी के शपथ लेते ही उठने लगी बूचड़खाने हटाने की मांग
 खैर में भी अवैध रूप से चल रहे बूचड़ खाने बंद कराने की मांग उठने लगी है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शिवा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर खैर में पैंठ रोड पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने तत्काल बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सपा के शासन में वह कई बार उच्चाधिकारियों से मिले। शिकायत की, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब भाजपा सरकार में वह मनमानी नहीं चलने देंगे। सब्जी मंडी मार्ग पर खुले में बूचड़खाने चल रहे हैं। अराजक तत्वों द्वारा उक्त मार्ग से निकलने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ भी आम बात हो गई है। यदि इस पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट विक्रेता कराएं पंजीयन
नगर निगम ने शहर के सभी मीट विक्रेताओं को निर्देश देकर पंजीयन कराने को कहा है। हालांकि अधिकांश मामलों में निकलकर आया है कि मीट विक्रेताओं के पास लाइसेंस तो हैं, लेकिन लंबे अरसे से उनका रिन्यूवल नहीं हुआ है। शहर के कोतवाली, सिविल लाइन, देहली गेट, सासनी गेट, बन्ना देवी, गांधी पार्क इलाकों में मीट की दुकानें संचालित होती हैं। इन मीट की दुकानों पर भैंस का मीट, मुर्गे का मीट, बकरे का मीट का कारोबार होता है। अधिकांश दुकानदारों का कहना है कि उनके पास लाइसेंस तो है, लेकिन उनका रिन्यूवल नहीं हुआ है। इस फैसले का असर हजारों मीट कारोबारियों पर पड़ा है। इस संबंध में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मीट विक्रेताओं को लाइसेंस के लिए कह दिया गया है। बाद में उन्हें किसी प्रकार की असहज स्थिति का सामना करना पडे़, इसलिए उन्हें औपचारिकताएं पूरा करने की सलाह दी गई है। इसके लिए नगर निगम ने 31 मार्च की समय सीमा निर्धारित की है। 

यह कट्टीघर चेक किए गए
हाजी शाहिद निवासी सराय मियां 
जावेद निवासी कमेला रोड
शाकिर निवासी जंगलगढ़ी
मुस्तकीम निवासी कमेला रोड
मुर्सलीन निवासी सराय मियां
दिलशाद निवासी जंगलगढ़ी।

अवैध कट्टीघरों को बंद कराए प्रशासन: दलवीर
भाजपा के चुनावी एजेंडे में शामिल यंत्र चालित कट्टीघरों को बंद कराने के घोषणापत्र का अनुसरण करते हुए बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने जनपद में संचालित अवैध कट्टीघरों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। उन्होंने अवैध कट्टीघर, बालू व बदरपुर के वाहनों से अवैध वसूली, फाइनेंस कंपनियों की गुंडई समेत अन्य मामलों को उठाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने डीएम को पत्र जारी कर जनपद में संचालित अवैध कट्टीघरों को बंद कराने का अनुरोध किया है। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। यही नहीं उन्होंने प्रत्येक थाना क्षेत्र में चल रहे सट्टे के कारोबार पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नौजवान गुमराह होकर अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। इसे बंद कराया जाए। उन्होंने कुछ फाइनेंस कंपनियों की गुंडई का हवाला देते हुए कहा कि यह कंपनियां गुंडों के दम पर मडराक एवं सोमना टोल प्लाजा पर फाइनेंस की गई गाड़ियों के मालिकों से हथियारों के दम पर जबरन गाड़ी पर कब्जा लेने व विरोध करने पर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। इसे तत्काल रोका जाए। यह भी जानकारी दी कि नुमाइश ग्राउंड में बालू, बदरपुर व रोड़ी के ट्रक खड़े करने का ठेका उठाया गया है। जो केवल उसी परिसर में लागू है। किंतु इस ठेके के बल पर शहर की सीमा से लगे थानों पर ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही है। इसे बंद कराया जाए।  

एसएसपी ने दिए सभी सीओ को निर्देश
एसएसपी द्वारा सोमवार को डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह की वीडियो कांफ्रेंसिंग के संबंध में मंगलवार को पुलिस लाइन में सभी सीओ व अपर पुलिस अधीक्षकों की बैठक की। जिसमें अवैध कट्टी, अपराध आदि पर निर्देश दिए। इस संबंध में देर रात थानेदारों की बैठक भी बुलाई है।


�‘थाना देहली गेट पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 135 के तहत अवैध कट्टीघर संचालकों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। इन अवैध कट्टीघरों को पहले भी नगर निगम ने नोटिस दिए थे, लेकिन इनकी गतिविधियां नहीं रुकीं। क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर अब गतिविधियों पर सीधे नजर रखेंगे।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed