फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Online payment

ऑनलाइन भुगतान लेने के चक्कर में गवां ने बैठें अपने खाते की राशि

Sun, 25 Oct 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Online payment
अगर आप भी सोशल मीडिया पर कोई सामान बेचने की पोस्ट डाल रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि अनजाने में की गई गलती से आप अपने खाते की राशि को खो सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। वह फोन कर पोस्ट वाला सामान खरीदने के लिए कहते हैं। रुपये भेजने से पहले एक रुपये की अनुमति मांगते हैं। इसकी अनुमति देने की गलती बड़े नुकसान में डाल देगी।
विज्ञापन

जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर फ्रीज, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन आदि को लोग बेच रहे हैं। ऐसे में कुछ साइबर अपराधी फोन कर पोस्ट डालने वाले व्यक्ति से सामान खरीदने का आश्वासन देते हैं। वहीं कुछ राशि अग्रिम भेजकर पोस्ट को डिलीट करने की कहते हैं। इस बीच बातों में लगाकर वह एक रुपये की राशि की अनुमति मांगते हैं, जबकि कहते हैं कि एक रुपये आपके डिजिटल पर्स में आ गया है। इस एक रुपये को यूपीआई के जरिए अपने खाते में डाल सकते हैं। एक रुपये के चक्कर में अधिक ध्यान नहीं दिया जाता है। जबकि एक रुपये की अनुमति आपके यूपीआई को साझा करने की होती है। ऐसे में अगर यूपीआई डालते हैं तो संबंधित के पास आपकी सारी जानकारी चली जाएगी। फिर वह मन चाही रकम आपके खाते से निकाल सकता है। इसीलिए अगर आप भी सोशल मीडिया पर कोई सामान बेच रहे हैं और कोई खाते की राशि को हस्तांरण के लिए कहता है तो यह एक जालसाजी है। क्योंकि अगर उसे भुगतान ही करना है तो सीधे खाते में कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed