फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Online hacker gang on remand

अलीगढ़ : दरोगा भर्ती परीक्षा का ऑनलाइन हैकर गैंग ने रिमांड पर, माल बरामद

Wed, 02 Mar 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Online hacker gang on remand
उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम हैकिंग सॉल्वर गैंग के सरगना सहित पांच सदस्यों ने पुलिस रिमांड पर हैकिंग संबंधी उपकरण बरामद कराए हैं। ये पूरा माल हैकिंग गैंग के खैर स्थित घर से बरामद किया गया है। रिमांड के बाद इन पांचों को जेल दाखिल कर दिया गया। अब इस गैंग में एक व्यक्ति फरार है, जिसे लेकर पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस की दरोगा व समकक्ष भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा नवंबर माह में थी। इसी बीच सॉल्वर गैंग के इनपुट पर एसटीएफ के साथ बन्नादेवी पुलिस ने खैर बाईपास स्थित महर्षि गौतम इंटर कॉलेज के पीछे गायत्री विहार में राजवीर सिंह के मकान पर छापा मारा। 25/26 नवंबर की रात मारे गए छापा में पुलिस ने मकान से कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट राउटर आदि लगा पकड़ा था। मौके से सुरक्षा विहार के दीपक उर्फ जीतू, मकान स्वामी राजवीर सिंह, एनएसईआईटी द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र इंचार्ज उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर मुरादनगर कोटा के हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीनों से हुई पूछताछ में सात नाम सामने आए। साथ में उजागर हुआ कि गैंग का सरगना खैर के गांव नारायणपुर का योगी उर्फ योगेश सिंह है। पुलिस से बचने के लिए योगी सहित छह लोगों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार इनमें से योगी सहित पांच आरोपियों मूल रूप से बल्देव मथुरा हाल सिकंदरा आगरा के मोहन सिंह, नारायनपुर का कुलदीप, उमेश व जमालपुर गभाना के भूरा उर्फ रोहिताश को 24 घंटे के रिमांड पर लिया गया। सीओ द्वितीय की अगुवाई में रिमांड के दौरान योगी के घर से तीन कीबोर्ड, दो डाटा केबिल, एक डांगल, एक राउटर, एक स्विच राउटर, एक इंटरनेट रिसीवर, दो माउस आदि बरामद हुआ। इन पांचों में पूछताछ में उजागर हुआ कि योगी इस गैंग का सरगना है। वही ऐसे परीक्षा केंद्रों में कंप्यूटर लगाने का ठेका लेता है। उसी ठेके की आड़ में आवेदकों की कापी हल करने के नाम पर ठेका लेकर धंधा करता है। उसके गैंग में आगरा का मोहन आदि सभी सहयोगी हैं। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed