फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One water park, three illegal constructions seal

एक वाटर पार्क समेत तीन अवैध निर्माणों पर लगाई सील

Tue, 15 Jun 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
One water park, three illegal constructions seal
कोरोना काल में गहरी नींद में सोये रहने के बाद आखिरकार विकास प्राधिकरण जाग उठा है। गत दिनों छेरत में अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई के बाद सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने क्वार्सी थाना क्षेत्र में बिना नक्शे बने वाटर पार्क समेत तीन अवैध निर्माणों पर सील ठोंक दी। कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते टकराव की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन

सोमवार को सर्वप्रथम एडीए की टीम ने क्वार्सी पुलिस के साथ अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया के नेतृत्व में बरौली बाईपास रोड स्थित मंजूरगढ़ी में कार्रवाई की गई। यहां पर जामिया उर्दू ट्रस्ट के सचिव समू रजा नकवी ने छह बीघा क्षेत्रफल में बिना नक्शा पास कराये एक वाटर पार्क का निर्माण कर लिया था। इसे आगामी कुछ दिनों में चलाने की तैयारी हो रही थी। टीम ने इसे सील कर दिया। इसके बाद टीम ने महेशपुर में गुलिस्ता कॉलोनी स्थित फरहान शिकोह के निर्माण पर पहुंची। यहां पर स्वीकृत मानचित्र के खिलाफ 215 वर्ग गज में निर्माण करा लिया गया था। इसमें भूतल व दो मंजित का निर्माण था। प्राधिकरण की टीम ने इसे भी सील कर दिया। अंत में टीम ने सिल्वर स्टेट बिल्डिंग के पास मंजूरगढ़ी बाईपास पर कासिम अली के अपार्टमेंट के खिलाफ कार्रवाई की। कासिम ने नक्शे के खिलाफ 500 वर्ग गज क्षेत्र में एक अपार्टमेंट का निर्माण किया था। इसे भी सील कर दिया गया। इस मौके पर प्रभारी सहायक अभियंता आरके गुप्ता, अवर अभियंता गंगेश कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed