फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One thousand buses will be run in Modi's program

अलीगढ़ः मोदी के कार्यक्रम में एक हजार बसें लगाई जाएंगी

Fri, 17 Sep 2021 06:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
One thousand buses will be run in Modi's program
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एक हजार बसों को लगाया जाएगा। लेकिन इन बसों को इकट्ठा करने के लिए मंथन जारी है। क्योंकि 311 बस मालिकों ने अपनी बसों को सरेंडर करा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में जिले भर से कार्यकर्ताओं व लोगों को लाने के लिए बसों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन ने करीब 100 बसों की डिमांड भेजी थी। अब एक हजार बसों को इकट्ठा करने का फरमान जारी हो गया है। यह फरमान आरटीओ अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। क्योंकि एक हजार बस इकट्ठा करने में काफी परेशानी आ रही है। दरअसल, कोरोना काल में 311 बस मालिकों ने अपनी बसों को सरेंडर करा रखा है। जबकि अन्य मालिक अपनी बसों को सरेंडर कराना चाहते हैं, जो बस सरेंडर हैं, उन्हें चलवाया जाए तो ड्राइवर और कंडक्टर की व्यवस्था कहां से होगी। जबकि अन्य बसों को इकट्ठा करने में संयोजकों को मशक्कत करनी पड़ रही है। ये बसें नुमाइश मैदान में खड़ी की जाएंगी। इसके बाद इन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed