फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One lakh rupees looted by showing a gun to the businessman

अलीगढ़ : बस में बैठे व्यापारी को तमंचा दिखाकर लूटे एक लाख रुपये

Wed, 18 May 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees looted by showing a gun to the businessman
कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग के निकट बिजली घर के पास सोमवार रात बदमाश बस में बैठे आटा व सम्राट नमकीन के थोक व्यापारी के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन

नरेंद्र पुत्र रमेशचंद्र गोयल निवासी फरह मथुरा, हाल निवासी मालीपुरा खैर, आटा और सम्राट नमकीन का थोक व्यापारी है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नरेंद्र ने बताया कि वह प्रत्येक सोमवार को पेमेंट लेने जट्टारी व टप्पल आता है। सोमवार रात दुकानदारों से पेमेंट लेकर वह जरतौली मोड़ से कांशीराम नगर डिपो की बस में खैर जाने के लिए सवार हुए थे। तभी पीछे से मास्क लगाए एक बदमाश भी बस में सवार हो गया। परिचालक ने टिकट के पैसे मांगे तो बस में सवार बदमाश आनाकानी करने लगा। बस जैसे ही कस्बा के बिजली घर के समीप पहुंची तो वहां पहले से दो नकाबपोश बदमाश खड़े थे। उन्हें देखकर बस में बैठे बदमाश ने बस से उतरने के लिए कहा, चालक ने बस रोक दी। इतने में बाहर खड़े दोनों बदमाश बस में चढ़ गए। व्यापारी ने बताया कि एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर पर प्रहार कर थैले में रखे एक लाख रुपये छीनकर तीनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed