फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One died in harsh firing

हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत

Sat, 16 Nov 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
One died in harsh firing
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर में शुक्रवार की शाम सगाई समारोह में फायरिंग के दौरान रायफल से अचानक गोली चल गई। इससे दूल्हे का मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले घायल को तत्काल मथुरा के निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा होते ही सगाई समारोह में अफरातफरी मच गई। इस संबंध में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव निवासी चौ. राजवीर सिंह के बेटे अंकित की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग के लिए रायफल से गोली चलाई लेकिन वह नहीं चली। इस पर उसने रायफल को जमीन पर रख दिया। जमीन पर रखते ही अचानक गोली चल गई। यह गोली दूल्हे के मौसेरे भाई धांसू पहलवान निवासी पानीगांव थाना राया जिला मथुरा के सिर पर लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख सगाई समारोह में कोहराम मच गया। परिवार वाले घायल को आननफानन मथुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इगलास कोतवाल राम सिया मौर्य के अनुसार सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए मथुरा ले जाया गया है। घटना के संबंध में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed