फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One arrested in Aligarh before police recruitment exam

पुलिस भर्ती परीक्षा: एसटीएफ के रडार पर अलीगढ़, एक हिरासत में, कई और की तलाश

Sat, 17 Feb 2024 09:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

इगलास के रामपुर गांव से एक युवक को एसटीएफ ने उठाया है। पहले तो परिजन थाने में अपहरण की तहरीर लेकर पहुंचे। मगर जब सच सामने आया तो पता चला कि पुलिस भर्ती परीक्षा से जोड़कर एसटीएफ उसे साथ लेकर गई है। इस पर परिजनों ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा।

विज्ञापन
One arrested in Aligarh before police recruitment exam
हिरास में - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलीगढ़ में पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर एसटीएफ सतर्क है। इगलास क्षेत्र से एसटीएफ ने इस परीक्षा से जोड़कर एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। कुछ अन्य निशाने पर हैं। वहीं प्रशासन की तर्ज पर पुलिस ने भी इस परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम बनाया है। जिसके जरिये हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार इगलास के रामपुर गांव से एक युवक को एसटीएफ ने उठाया है। पहले तो परिजन थाने में अपहरण की तहरीर लेकर पहुंचे। मगर जब सच सामने आया तो पता चला कि पुलिस भर्ती परीक्षा से जोड़कर एसटीएफ उसे साथ लेकर गई है। इस पर परिजनों ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा। हालांकि इस युवक को उठाए जाने के संबंध में 16 फरवरी देर शाम तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बता दें कि इस तरह की परीक्षाओं को लेकर जिला पहले से बदनाम है। यहां इस तरह की परीक्षाओं में कई बार गिरफ्तारियां हुई हैं। उसी क्रम में एसटीएफ जिले में सक्रिय है। इधर, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासन की तर्ज पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। हर तरह की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हर एजेंसी से कोआर्डिनेट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा प्रयास है कि परीक्षा पूरी सुचिता के साथ हो। हर एजेंसी से हमारा कोआर्डिनेशन है। चूंकि परीक्षा को लेकर कई एजेंसियां काम कर रही हैं। वहीं किसी को कोई समस्या न हो और नकल आदि पर कोई समस्या न आए। इसे लेकर हर संभव काम किया जा रहा है।-शलभ माथुर, आईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed